Get App

Share Market: शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव, इंट्राडे हाई से 1500 अंक गिरा Sensex, जानें 4 कारण

Why Share Market Falling: भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार 4 अक्टूबर को कारोबार के दौरान भारी उठापटक देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी ने कारोबार की शुरुआत लाल निशान में की, लेकिन इसके बाद फिर इसमें तेजी आई। सेंसेक्स एक समय 850 अंक तक ऊपर चढ़ गया था। हालांकि कमजोर मार्केट सेंटीमेंट के चलते यह अपनी बढ़त को बरकरार नहीं रख पाया और अपने इंट्राडे हाई से करीब 1500 अंक तक टूट गया

Moneycontrol Newsअपडेटेड Oct 04, 2024 पर 6:03 PM
Share Market: शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव, इंट्राडे हाई से 1500 अंक गिरा Sensex, जानें 4 कारण
Why Share Market Falling: सेबी ने रिटेल ट्रेडर्स ने के लिए फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस के नियम सख्त कर दिए हैं

Why Share Market Falling: भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार 4 अक्टूबर को कारोबार के दौरान भारी उठापटक देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी ने कारोबार की शुरुआत लाल निशान में की, लेकिन इसके बाद फिर इसमें तेजी आई। सेंसेक्स एक समय 850 अंक तक ऊपर चढ़ गया था। हालांकि कमजोर मार्केट सेंटीमेंट के चलते यह अपनी बढ़त को बरकरार नहीं रख पाया और अपने इंट्राडे हाई से करीब 1500 अंक तक टूट गया। दोपहर 2 बजे के करीब, सेंसेक्स 621.53 अंक या 0.75 फीसदी गिरकर 81,875.57 अंक पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी भी 196.85 अंक या 0.78 फीसदी का गोता लगाकर 25,053.25 पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार की इस उठापटक के पीछे 4 प्रमुख कारण रहे-

1. मिडिल ईस्ट में भू-राजनीतिक तनाव

भारत सहित पूरी दुनिया के शेयर बाजार इस समय ईरान और इजरायल के बीच बड़े स्तर की युद्ध छिड़ने की आशंका से सहमे हुए हैं। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामनेई ने शुक्रवार को 5 सालों के तेहरान के ग्रैंड मस्जिद पहुंच कर जुमे की नमाज पढ़ाई। इस दौरान अपने संबोधन में खामनेई ने सभी मुस्लिम देशों से 'विरोध की पेंटी बांध लेने' की अपील की है। उन्होंने फिलिस्तीन की लड़ाई का समर्थन करते हुए कहा कि हर देश को आक्रमणकारियों के सामने अपनी रक्षा करने का अधिकार है। इस बीच ईरान के विदेशी मंत्री के बेरूत पहुंचने की भी खबर है। दूसरी ओर इजरायल ने बेरूत और वेस्ट बैंक में अपने हवाई हमले जारी रखे हैं, जिसमें एक दर्जन से अधिक लोगों के मौत की खबर है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें