Share Market: शेयर बाजार में आज 18 दिसंबर को लगातार तीसरे दिन 'बियर गैंग' हावी दिखाई दे रहे हैं। सेंसेक्स दिन के कारोबार में 600 अंकों से अधिक गिर गया। वहीं निफ्टी करीब 186 अंक टूटकर 24,150 के पास नीचे चला गया। इसके चलते बीएसई में लिस्टेड कंपनियों की मार्केट वैल्यू आज करीब 2 लाख करोड़ रुपये घट गई। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी आधा फीसदी से अधिक की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। यूटिलिटी, बैकिंग, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और मेटल्स शेयरों में सबसे अधिक गिरावट देखने को मिली। इस गिरावट के पीछे 3 बड़े कारण रहे।
