Aluminium Stocks Rokceted: ढहते मार्केट में भी नेशनल एलुमिनियम कंपनी (NALCO), हिंडालको इंडस्ट्रीज (Hindalco Industries) और वेदांता एलुमिनियम (Vedanta Aluminium) के शेयर रॉकेट बन गए। इनके शेयरों 8% तक की तेजी आई है। वहीं दूसरी तरफ घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) औंधे मुंह गिरे पड़े हैं। सेंसेक्स 600 प्वाइंट्स से अधिक कमजोर हुआ है तो निफ्टी टूटकर 24300 के नीचे आ गया है। एलुमिनियम शेयरों में यह तेजी नॉर्स्क हाइड्रो (Norsk Hydro) की एलुनोर्ट (Alunorte) रिफाइनरी में एलुमिना का उत्पादन घटाने के बाद आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नॉर्स्क हाइड्रो ने गैस की कमी का हवाला देते हुए अपनी एलुनोर्ट रिफाइनरी में एलुमिना का उत्पादन अपनी क्षमता के 50% तक कम कर दिया है।
उत्पादन घटने से क्यों बढ़ी एलुमिनियम स्टॉक्स की चमक
एलुमिना से ही एलुमिनियम निकाला जाता है और अभी इसकी एलुमिनियम के भाव में हिस्सेदारी औसतन 14-16% की तुलना में 10% है। इस साल 2026 वैश्विक एलुमिना मार्केट में करीब 1.6 टन और अगले साल 0.5 टन सरप्लस रहने का अनुमान है। हालांकि अब स्थिति बदल सकती है। नॉर्स्क हाइड्रो की एलुनोर्ट रिफाइनरी में पिछले साल 2025 में 6.3 टन एलुमिना का उत्पादन हुआ था। हालांकि अब गैस की कमी का हवाला देते हुए यहां उत्पादन क्षमता का आधा कर दिया गया है। इस कटौती से एलुमिना के भाव ऊपर चढ़ सकते हैं। इसकी अधिक कीमतें नालको जैसी कंपनियों के लिए फायदेमंद है।
इंडिविजुअल स्टॉक्स की क्या है स्थिति
नालको के शेयर आज कमजोर मार्केट में भी 8% तक उछल पड़े और निफ्टी 500 के टॉप गेनर्स में शुमार हैं तो हिंडालको और वेदांता एलुमिनियम में 3-3% की बढ़त है। एलुमिना की बढ़ती कीमतें नालको जैसी कंपनियों के लिए फायदेमंद हैं, क्योंकि कंपनी के वित्त वर्ष 2026 के ईबीआईटी में इसकी 27% और वित्त वर्ष 2025 में 44% हिस्सेदारी थी। ब्रोकरेज फर्म ने हाल ही में नालको की खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखा था और टारगेट प्राइस ₹463 पर फिक्स किया था। ब्रोकरेज फर्म के मुताबिक एलुमिनियम के मजबूत भाव और एलुमिना के अतिरिक्त वॉल्यूम से कंपनी के रेवेन्यू को सपोर्ट मिलेगा।
नालको के शेयर फिलहाल 8% की बढ़त के साथ ₹419.35 पर है। इस साल अब तक इसमें 33% की तेजी आई है।
हिंडालको के शेयर फिलहाल 3.5% उछलकर ₹1,085.55 पर है और निफ्टी 50 के टॉप गेनर्स में शामिल है। इस साल अब तक इसमें 21% की तेजी आई है।
वेदांता एलुमिनियम फिलहाल 1.6% के उछाल के साथ ₹470.86 पर है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।