Aluminium Stocks Rokceted: ढहते मार्केट में भी नेशनल एलुमिनियम कंपनी (NALCO), हिंडालको इंडस्ट्रीज (Hindalco Industries) और वेदांता एलुमिनियम (Vedanta Aluminium) के शेयर रॉकेट बन गए। इनके शेयरों 8% तक की तेजी आई है। वहीं दूसरी तरफ घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) औंधे मुंह गिरे पड़े हैं। सेंसेक्स 600 प्वाइंट्स से अधिक कमजोर हुआ है तो निफ्टी टूटकर 24300 के नीचे आ गया है। एलुमिनियम शेयरों में यह तेजी नॉर्स्क हाइड्रो (Norsk Hydro) की एलुनोर्ट (Alunorte) रिफाइनरी में एलुमिना का उत्पादन घटाने के बाद आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नॉर्स्क हाइड्रो ने गैस की कमी का हवाला देते हुए अपनी एलुनोर्ट रिफाइनरी में एलुमिना का उत्पादन अपनी क्षमता के 50% तक कम कर दिया है।
