अमेरिकी कंपनी वेबटून एंटरटेनमेंट इंक (Webtoon Entertainment Inc) के शेयरों में बुधवार 13 अगस्त को भारी तेजी देखने को मिली। कंपनी के शेयर कारोबार के दौरान 97% तक उछल गए। यह बपंर तेजी इस खबर के बाद आई कि कंपनी ने वॉल्ट डिज्नी (Walt Disney Co) के साथ साझेदारी का ऐलान किया है। इस साझेदारी के तहत मार्वल के स्पाइडर-मैन और स्टार वॉर्स के ल्यूक स्काईवॉकर जैसे लोकप्रिय किरदार अब वेबटून प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगे।
