Get App

Share Markets: 4 महीने के निचले स्तर पर शेयर बाजार, क्या बजट से पहले आएगी तेजी? जानें एक्सपर्ट्स की राय

Share Markets: शेयर बाजार की गिरावट बढ़ती ही जा रही है। आज 21 जनवरी को लगातार तीसरे दिन बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स और निफ्टी अब अपने 4 महीने के निचले स्तर पर लुढ़क गए हैं। ऐसे में बड़ा सवाल यही है। क्या 1 फरवरी के बजट से पहले शेयर बाजार में तेजी लौटगी या गिरावट का सिलसिला जारी रहेगा? आखिर शेयर बाजार क्यों दबाव में है?

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Jan 21, 2026 पर 7:21 PM
Share Markets: 4 महीने के निचले स्तर पर शेयर बाजार, क्या बजट से पहले आएगी तेजी? जानें एक्सपर्ट्स की राय
Share Markets: निफ्टी के लिए टेक्निकल नजरिए से 25,000 का स्तर इस वक्त बेहद अहम बन गया है

शेयर बाजार की गिरावट बढ़ती ही जा रही है। आज 21 जनवरी को लगातार तीसरे दिन बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स और निफ्टी अब अपने 4 महीने के निचले स्तर पर लुढ़क गए हैं। ऐसे में बड़ा सवाल यही है। क्या 1 फरवरी के बजट से पहले शेयर बाजार में तेजी लौटगी या गिरावट का सिलसिला जारी रहेगा? आखिर शेयर बाजार क्यों दबाव में है? इसके सपोर्ट लेवल कितने मजबूत हैं और एक्सपर्ट्स बजट से पहले निवेशकों को क्या सलाह दे रहे हैं?

शेयर बाजार ने आज भारी उतार-चढ़ाव देखा। कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय पर 1,056 अंकों तक टूट गया और निफ्टी ने 25,000 के साइकोलॉजिकल लेवल को तोड़ दिया था। लेकिन बाद में निचले स्तरों पर खरीदारी होने से बाजार ने अपने ज्यादातर नुकसान की भरपाई कर ली। इसके बावजूद अंत में सेंसेक्स करीब 270 अंक नीचे बंद हुआ और निफ्टी भी कमजोरी के साथ 25,157 के आसपास क्लोज हुआ। यानी साफ है कि निचले स्तरों पर खरीदारी तो आई, लेकिन निवेशकों का सेंटीमेंट अभी भी कमजोर बना हुआ है।

आखिर शेयर बाजार के इस डर की असली वजह क्या है?

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि बाजार की सबसे बड़ी चिंता इस वक्त तीन मोर्चों पर है। पहला है ग्लोबल टेंशन। अमेरिका और यूरोप के बीच बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव, ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आक्रामक बयानबाजी और नए टैरिफ की आशंकाओं ने ग्लोबल बाजारों में “रिस्क-से दूर रहने” का माहौल बना दिया है, जिससे निवेशक शेयर बाजार से दूर हो रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें