Get App

Tamil Nadu Church: 'विजय के CM बनने के बाद तमिलनाडु के हर गांव में चर्च बनाने की मांग...'; मद्रास HC ने हिंदू मंदिर के पास चर्च बनाने पर लगाई रोक

Tamil Nadu Church News: एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मद्रास हाई कोर्ट ने कोयंबटूर में मरियम्मन मंदिर के पास प्रस्तावित चर्च के निर्माण पर रोक लगा दी है। अदालत ने कहा कि मौजूदा हालात में गलत नीयत की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। हाई कोर्ट के फैसले के बाद इस मामले में एक नई राजनीति शुरू हो गई है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jun 18, 2026 पर 11:30 AM
Tamil Nadu Church: 'विजय के CM बनने के बाद तमिलनाडु के हर गांव में चर्च बनाने की मांग...'; मद्रास HC ने हिंदू मंदिर के पास चर्च बनाने पर लगाई रोक
Tamil Nadu Church News: मद्रास हाई कोर्ट ने तमिलनाडु में हिंदू मंदिर के पास चर्च का निर्माण करने पर रोक लगा दी है

Tamil Nadu Church News: मद्रास हाई कोर्ट ने कोयंबटूर में एक हिंदू मंदिर के पास चर्च बनाने के प्रस्ताव में गलत इरादे की संभावना से इनकार न करते हुए इसके निर्माण पर रोक लगा दी है। अदालत ने कहा कि मौजूदा हालात में गलत नीयत की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, जस्टिस जीआर स्वामीनाथन और वी लक्ष्मीनारायण की डिवीजन बेंच ने कहा, "कोयंबटूर सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील शहर है। यहां बम धमाके और खूनी धार्मिक दंगे हो चुके हैं।"

हाई कोर्ट ने आगे कहा, "प्रस्तावित चर्च मौजूदा मरियम्मन मंदिर के बहुत पास बनने वाला था। वहां ईसाई परिवारों की संख्या बहुत कम है। अगर मरियम्मन मंदिर के पास एक बड़ा चर्च बनाने का प्रस्ताव है, तो गलत इरादों की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।" कोर्ट ने याचिकाकर्ता की इस बात को भी रिकॉर्ड पर लिया कि जब से सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व में नई सरकार बनी है, "तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में ऐसे पोस्टर दिखे हैं जिनमें हर गांव में चर्च बनाने की मांग की गई है।"

'धर्मांतरण गतिविधियों का केंद्र बन सकती है'

कोर्ट ने यह अंतरिम आदेश कोयंबटूर के कलापट्टी में चर्च के निर्माण का विरोध करने वाली एन बालासुब्रमण्यम की याचिका पर दिया गया। अखबार के मुताबिक जजों ने कहा, "याचिकाकर्ता ने संकेत दिया है कि नई इमारत (चर्च) धर्मांतरण गतिविधियों का केंद्र बन सकती है। हम एक धर्मनिरपेक्ष देश हैं। हम एक बहुलवादी समाज हैं। धार्मिक सद्भाव बनाए रखना जरूरी है। अगर कोई धार्मिक अधिकार स्थापित होता है, तो उसे लागू करने में मदद करना राज्य का कर्तव्य है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें