Zomato share: भारतीय शेयर बाजार में भारी बिकवाली के बीच जोमैटो के शेयर भी दबाव में हैं। हालांकि, स्विगी की लिस्टिंग के बाद भी अधिकांश ब्रोकरेज फर्म जोमैटो के शेयरों पर पॉजिटिव बने हुए हैं। जोमैटो के शेयरों में आज 13 नवंबर को 0.94 फीसदी की गिरावट देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 258.55 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इसने 24 सितंबर 2024 को 298.20 रुपये के ऑल टाइम हाई को छू लिया था, हालांकि अब यह स्टॉक इस लेवल से 13 फीसदी से अधिक टूट चुका है। कंपनी का मार्केट कैप 2.28 लाख करोड़ रुपये है। बता दें कि इस शेयर ने अपने निवेशकों को पिछले एक साल में 111 फीसदी का मजबूत रिटर्न दिया है।
