Get App

एक दिन की मुनाफावसूली के बाद फिर टॉप गियर, इस ऑर्डर पर 4% उछल गया यह शेयर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ रेट का ऐलान किया तो दुनिया भर के स्टॉक मार्केट सहम गए। घरेलू स्टॉक मार्केट में भी बिकवाली का दबाव बना हुआ है। हालांकि धीरे-धीरे रिकवरी भी हो रही है। इन सबके बीच एक शेयर ऐसा भी है जिसने एक ऑर्डर के चलते एक दिन की मुनाफावसूली के चलते फिर रॉकेट की स्पीड पकड़ ली

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Apr 03, 2025 पर 3:59 PM
एक दिन की मुनाफावसूली के बाद फिर टॉप गियर, इस ऑर्डर पर 4% उछल गया यह शेयर
Winsol Engineers Shares: सोलर और विंड पावर जेनेरेट करने वाली कंपनियों को सर्विसेज मुहैया कराने वाली विनसॉल इंजीनियर्स को पिछले महीने के आखिरी दिनों में तगड़ा ऑर्डर मिला था। इससे शेयरों तो तगड़ा सपोर्ट मिला है।

Winsol Engineers Shares: सोलर और विंड पावर जेनेरेट करने वाली कंपनियों को सर्विसेज मुहैया कराने वाली विनसॉल इंजीनियर्स को पिछले महीने के आखिरी दिनों में तगड़ा ऑर्डर मिला था। इसके चलते एक दिन की मुनाफावसूली के बाद फिर शेयरों ने रॉकेट की स्पीड पकड़ ली। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में खुलासा किया था कि 29 मार्च को इसे अदाणी ग्रीन एनर्जी से 2.2 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। इस खुलासे के अगले कारोबारी दिन यानी 1 अप्रैल को विनसॉल इंजीनियर्स के शेयर करीब 15 फीसदी उछल गए। अगले दिन 2 अप्रैल को मुनाफावसूली के चलते भाव 4 फीसदी से अधिक फिसल गए लेकिन आज फिर यह इंट्रा-डे में 3.91 फीसदी उछलकर 195.25 रुपये पर पहुंच गया। आज एनएसई एसएमई पर यह 3.70 फीसदी की बढ़त के साथ 194.85 रुपये पर बंद हुआ है।

कैसा ऑर्डर मिला है Winsol Engineers को?

विनसॉल इंजीनियरिंग ने एक्सचेंज फाइलिंग में जो जानकारी दी है, उसके मुताबिक गुजरात के खावड़ा में इसे PSS-03 से PSS-13 कनेक्शन के लिए KPS-01 के पास 400केवी ट्रांसमिशन लाइन वर्क के 7 टावर लगाने हैं। यह कॉन्ट्रैक्ट करीब 2,20,54,332 रुपये का है और कंपनी को उम्मीद है कि इससे उसका कस्टमर बेस मजबूत होगा और कारोबारी ग्रोथ को बड़ा सपोर्ट मिलेगा। हाल ही में कंपनी ने ऐलान किया था कि इसे सेम्बकॉर्प ग्रुप से वीजी64 की सप्लाई और इससे जुड़ी सर्विसेज मुहैया कराने के लिए करीब 2.71 करोड़ रुपये के दो इंक्रीमेंटल पर्चेड ऑर्डर्स और दो इंक्रीमेंटल वर्क ऑर्डर्स मिले थे। अब इसके पास कुल 11.01 करोड़ रुपये के ऑर्डर्स हैं।

11 महीने पहले हुई थी स्टॉक मार्केट में एंट्री

सब समाचार

+ और भी पढ़ें