विप्रो एडीआर (अमेरिकन डिपॉजिटरी रिसीट (Wipro ADR (American Depository Receipts) 19 अप्रैल को NYSE पर 3.78 प्रतिशत उछलकर 5.36 डॉलर पर पहुंच गया। आईटी कंपनी की चौथी तिमाही की आय बाजार के अनुमानों से बेहतर रहने पर ये उछाल देखने को मिला। मार्च 2024 को समाप्त तिमाही में शुद्ध मुनाफा 8 प्रतिशत गिरकर 2,835 करोड़ रुपये हो गया। ये एनालिस्ट्स के 2,748 करोड़ रुपये के अनुमान से अधिक रहा। जबकि एक साल पहले की अवधि में कंपनी का मुनाफा 3,074.5 करोड़ रुपये था। 19 अप्रैल को एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, 31 मार्च को समाप्त तिमाही में रेवन्यू घटकर 22,208.3 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की अवधि में कंपनी ने 23,190.3 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड रेवन्यू दर्ज किया था।
पिछले एक महीने में विप्रो एडीआर (Wipro ADR) में 10 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई है। हालांकि, पिछले एक साल में इसमें 22 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी आई है।
अमेरिकी डिपॉजिटरी रसीद (ADR) अमेरिकी कंपनियों के नियमित शेयरों की तरह ही विदेशी कंपनियों के लिए अमेरिकी शेयर बाजारों में ट्रेड करने के लिए एक इंस्ट्रूमेंट के रूप में कार्य करती है।
नतीजों की घोषणा से पहले, NSE पर विप्रो के शेयर शुक्रवार के सत्र में 1.7 प्रतिशत बढ़कर 452.1 रुपये पर बंद हुए।
मैनेजमेंट ने जून तिमाही (Q1FY25) के लिए रेवन्यू गाइडेंस 1.5 प्रतिशत से 0.5 प्रतिशत तक रखा।
जनवरी में विप्रो ने चौथी तिमाही के लिए अपने रेवन्यू ग्रोथ गाइडेंस को निचले और ऊपरी दोनों स्तरों पर 1.5 प्रतिशत से 0.5 प्रतिशत तक एडजस्ट किया। ऐसा अक्टूबर में कंपनी द्वारा गाइडेंस घटाकर 3.5 प्रतिशत से 1.5 प्रतिशत करने के बाद हुआ।
विप्रो के मुख्य वित्तीय अधिकारी अपर्णा अय्यर (Aparna Iyer, the chief financial officer of Wipro) ने कहा, "फिलहाल, यह एक कठिन मैक्रोइकोनॉमिक माहौल है जहां हमारे ग्राहक भी बहुत चुनौतीपूर्ण समय से गुजर रहे हैं। हम उनसे करीबी संपर्क बनाये हुए हैं। हमें इस समय उनके साथ पार्टनरशिप करने की जरूरत है।"
इस बीच, 18 अप्रैल को, आईटी सेवा कंपनी द्वारा 31 मार्च, 2024 को समाप्त तिमाही के लिए रेवन्यू अनुमान से चूक जाने के बाद, इंफोसिस एडीआर में 7 प्रतिशत की गिरावट आई। डिस्क्रेशनरी और डिजिटल प्रोजेक्ट्स में कमजोरी जारी रहने के कारण कंपनी ने अपने रेवन्यू गाइडेंस को भी एनालिस्ट के अनुमान से 1-3 प्रतिशत कम कर दिया था।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)