Credit Cards

Gainers & Losers: बढ़त लेकर बंद हुआ बाजार, 14 अक्टूबर को इन शेयरों में रहा सबसे ज्यादा मोमेंट

Avenue Supermarts का शेयर आज 8 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ। दरअसल, एवेन्यू सुपरमार्ट्स के निराश करने वाले नतीजे पेश किए। दूसरी तिमाही में 17 परसेंट अनुमान के मुकाबले करीब 6 परसेंट मुनाफा बढ़ा है। मार्जिन में भी दबाव रहा। LIKE FOR LIKE रेवेन्यू ग्रोथ 9.1% से घटकर 5.5% पर रहा

अपडेटेड Oct 14, 2024 पर 5:26 PM
Story continues below Advertisement
रियल्टी, बैंकिंग, IT शेयरों में खरीदारी देखने को मिली जबकि FMCG, फार्मा इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए। मेटल, तेल-गैस शेयरों पर दबाव रहा।

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में जोशदेखने को मिला। सेंसेक्स, निफ्टी अच्छी बढ़त के साथ बंद हुए। निफ्टी बैंक इंडेक्स करीब 1.3% बढ़त पर बंद हुए। मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ। रियल्टी, बैंकिंग, IT शेयरों में खरीदारी देखने को मिली जबकि FMCG, फार्मा इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए। मेटल, तेल-गैस शेयरों पर दबाव रहा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 591.69 अंक यानी 0.73 फीसदी की बढ़त के साथ 81,973.05 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 163.70 अंक यानी 0.66 फीसदी की बढ़त के साथ 25,127.95 के स्तर पर बंद हुआ।

आज इन शेयरों में दिखा सबसे ज्यादा एक्शन 

Transformers and Rectifiers India | CMP: Rs 819.30 | ब्लॉक डील की खबर के बाद आज शेयर में अपरसर्किट लगा। ब्लॉक डील में कंपनी के 211 करोड़ रुपये के शेयर बिके हैं। ब्लॉक डील में 780 रुपये प्रति शेयर के फ्लोर प्राइस पर 27 लाख शेयरों का लेनदेन हुआ।

Mahanagar Telephone Nigam (MTNL) | SMP: Rs 53.41 | कंपनी के लिए रिवाइवल प्लान ढूंढा जा सकता है और हो सकता है कि रिजॉल्यूशन के लिए यह NCLT में न जाए। यह जानकारी CNBC-TV18 को सोर्सेज से मिली है। इस खबर के बाद शेयर आज 4.8 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ।


Premier Energies | CMP: Rs 1,133 | शेयर आज 10 फीसदी की शानदार बढ़त पर बंद हुआ। दरअसल, कंपनी की दो सब्सिडियरीज Premier Energies International Private Ltd. और Premier Energies Photovoltaic Private Ltd. को कई कस्टमर्स से 765 करोड़ रुपये के कई ऑर्डर मिले हैं।

Wipro | CMP: Rs 550.70 | आज यह शेयर 4.24 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग 17 अक्टूबर को होगी, जिसमें बोनस शेयर जारी करने के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा। इस खबर का असर आज स्टॉक में देखने को मिला।

Avenue Supermarts | Rs 4,191 | आज यह शेयर 8 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ। दरअसल, एवेन्यू सुपरमार्ट्स के निराश करने वाले नतीजे पेश किए। दूसरी तिमाही में 17 परसेंट अनुमान के मुकाबले करीब 6 परसेंट मुनाफा बढ़ा है। मार्जिन में भी दबाव रहा। LIKE FOR LIKE रेवेन्यू ग्रोथ 9.1% से घटकर 5.5% पर रहा। मैनेजमेंट ने ऑनलाइन ग्रॉसरी FORMATS के असर पड़ने की बात कही है।

Bajaj Housing Finance | CMP: Rs 142 | आज यह शेयर 6 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ। शेयरहोल्डर्स के लिए लॉक इन पीरियड का एक महीना खत्म हो चुका है। नुवामा ऑल्टरनेटिव एंड क्वांटिटेटिव रिसर्च के एक नोट के अनुसार, लॉक-इन पीरियड खत्म होने पर कंपनी के 12.6 करोड़ शेयर या कंपनी की आउटस्टैंडिंग इक्विटी का 2% हिस्सा ट्रेडिंग के लिए पात्र होगा। बजाज हाउसिंग फाइनेंस के लिए 3 महीने की लॉक-इन अवधि 12 दिसंबर को खत्म होगी।

Tata Chemicals | CMP: Rs 1,099 | हाल ही में हुई तेजी के बाद मुनाफावसूली के कारण शेयर में 7 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। डेली और वीकली चार्ट पर शेयर ने "बोलिंगर बैंड" पैटर्न बनाया है जो खरीदारी के संकेत दे रहा है। स्टॉक अपने 20, 50, 100 और 200-डे SMAs के ऊपर है जो स्टॉक में तेजी के संकेत दे रहे है।

Sudarshan Chemical Industries | CMP: 1,111 | शेयर में जबरदस्त तेजी के बाद भारी मुनाफावसूली के कारण शेयर में आज 7.5 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ। कंपनी द्वारा Heubach's global pigment के अधिग्रहण के खबर के बाद शेयर में बीते हफ्ते 20 फीसदी का अपरसर्किट लगा था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।