Wipro Buyback: आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी विप्रो (Wipro) ने 12 हजार करोड़ रुपये के शेयर बायबैक को पूरा कर लिया है। इस कार्यक्रम के तहत खुदरा निवेशकों से एस्सेप्टेंस रेश्यो 77.40 फीसदी रहा यानी कि कंपनी ने खुदरा शेयरहोल्डर्स के ऑफर किए हुए 77.40 फीसदी शेयरों को वापस खरीद लिया है। यह कंपनी के पिछले ट्रैक रिकॉर्ड के हिसाब से ही रहा है। इससे पहले के चार बायबैक ऑफर के दौरान यह रेश्यो 50 से 100 फीसदी के बीच रहा था। शेयरों की बात करें तो आज बीएसई पर यह 1.15 फीसदी की मजबूती के साथ 396.10 रुपये के भाव (Wipro Share Price) पर बंद हुआ है।
