Get App

अमेरिकी आईटी कंपनी AVT को खरीदेगी Wipro, 4 करोड़ डॉलर में हुई डील

विप्रो अब आईटी सर्विसेज कंसल्टिंग फर्म अप्लायड वैल्यू टेक्नोलॉजीज (AVT) का 4 करोड़ डॉलर में अधिग्रहण करेगी। अप्लायड वैल्यू टेक्नोलॉजीज का मुख्यालय अमेरिका में है। विप्रो ने यह अधिग्रहण ऐसे वक्त में किया है, जब आईटी सर्विसेज कंपनी अपने बिजनेस टर्नअराउंड के दौर में है। कंपनी द्वारा रेगुलेटरी फाइलिंग में दी गई जानकारी के मुताबिक, यह ऑल कैश ट्रांजैक्शन 31 दिसंबर 2024 तक पूरा हो जाने की उम्मीद है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 16, 2024 पर 9:28 PM
अमेरिकी आईटी कंपनी AVT को खरीदेगी Wipro, 4 करोड़ डॉलर में हुई डील
पिछले एक साल में Wipro के शेयर में 38.66 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

विप्रो (Wipro) अब आईटी सर्विसेज कंसल्टिंग फर्म अप्लायड वैल्यू टेक्नोलॉजीज (AVT) का 4 करोड़ डॉलर में अधिग्रहण करेगी। अप्लायड वैल्यू टेक्नोलॉजीज का मुख्यालय अमेरिका में है। विप्रो ने यह अधिग्रहण ऐसे वक्त में किया है, जब आईटी सर्विसेज कंपनी अपने बिजनेस टर्नअराउंड के दौर में है। कंपनी द्वारा रेगुलेटरी फाइलिंग में दी गई जानकारी के मुताबिक, यह ऑल कैश ट्रांजैक्शन 31 दिसंबर 2024 तक पूरा हो जाने की उम्मीद है।

विप्रो ने फाइलिंग में बताया, 'AVT, एंटरप्राइजेज के आईटी ऑपरेशंस में बदलाव करने में उनकी मदद करती है। यह काम कस्टमाइज्ड और डेटा आधारित तौर-तरीकों के जरिये किया जाता है। AVT के जरिये विप्रो की मौजूदा ऐप्लिकेशन सर्विसेज क्षमताओं में बढ़ोतरी होगी और ग्रोथ के नए अवसर भी उपलब्ध हो सकेंगे।'

AVT के पास कई सब्सिडियरी भी हैं, जिनकी स्थापना 2021 और 2022 में हुई थी। इन सब्सिडियरीज की स्थापना अमेरिका, सिंगापुर और नीदरलैंड्स में हुई थी। ये कंपनियां ग्लोबल क्लाइंट्स के लिए एंटरप्राइज ऐप्लिकेशंस डिवेलपमेंट और सपोर्ट सर्विसेज उपलब्ध कराते हैं। पिछले तीन कैलेंडर ईयर में AVT के कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू में उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखने को मिली है। कैलेंडर ईयर 2021 में कंपनी का रेवेन्यू 8 लाख डॉलर थी, जो कैलेंडर ईयर 2022 में बढ़कर 87 लाख हो गया, जबकि कैलेंडर ईयर 2023 में यह आंकड़ा बढ़कर 1.94 करोड़ डॉलर हो गया।

विप्रो 2024 में ताबड़तोड़ अधिग्रहण कर रही है। कंपनी ने इसी साल ऑटोमोटिव सॉफ्टवेयर मार्केटप्लेस प्लेटफॉर्म SDVerse में 27 पर्सेंट अधिग्रहण किया था। इसके बाद कंपनी ने अमेरिकी इंश्योरटेक कंपनी आग्गने ग्लोबल (Aggne Global) के 60 पर्सेंट हिस्से का अधिग्रहण 6.6 करोड़ डॉलर में किया था। कंपनी का शेयर 16 दिसंबर को 0.40 पर्सेंट की गिरावट के साथ 308.70 रुपये पर बंद हुआ। पिछले एक साल में कंपनी के शेयर में 38.66 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखने को मिली है। शेयर का 52 वीक हाई 308.70 रुपये है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें