Get App

लोकल में बेटिकट सावधान, 4 गुना बढ़ेगा जुर्माना!

रेलवे जल्द ही न्यूनतम रकम 250 रुपये को चार गुना बढ़ाकर 1000 रुपये करने वाला है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 29, 2018 पर 5:02 PM
लोकल में बेटिकट सावधान, 4 गुना बढ़ेगा जुर्माना!

अगर आप मुंबई के लोकल ट्रेन में बिना टिकट सफर करते हैं, या फिर सेकंड क्लास का टिकट लेकर फर्स्ट क्लास में बैठ जाते हैं तो आपको सावधान होने की जरूरत है क्योंकि लोकल ट्रेनों में बेटिकट यात्रा करना अब और महंगा होने जा रहा है। रेलवे जल्द ही न्यूनतम रकम 250 रुपये को चार गुना बढ़ाकर 1000 रुपये करने वाला है। हालांकि अभी पश्चिम रेलवे ने रेल बोर्ड को प्रस्ताव दिया है जिसपर रेल बोर्ड विचार कर रहा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि आकड़ों के मुताबिक पश्चिम रेलवे को केवल अप्रैल के महीने में ही बेटिकट यात्रियों और अवैध तरीके से यात्रा करने वालों से 15.34 करोड़ रुपये जुर्माना मिला था जो कि अप्रैल 2017 की तुलना में 26 प्रतिशत अधिक था, तो आपको सावधान रहने की जरूरत है, कहीं आराम के चक्कर में आपकी जेब न धीली हो जाए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें