फार्मा कंपनी वोकहार्ट ने कांग्रेस की तरफ से लगाए गए आरोपों को खारिज कर दिया। कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि वोकहार्ट की सहयोगी कंपनी कैरोल इंफो सर्विस ने सेबी की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच को किराए के रूप में बड़ी रकम चुकाई है। वोकहार्ट ने यह भी कहा है कि उसके खिलाफ चल रही सेबी की जांच से इस मामले का कोई संबंध नहीं है। फार्मा कंपनी ने 6 सितंबर को रेगुलेटरी फाइलिंग में अपनी सफाई पेश की।
