Get App

वीमेंस डे स्पेशल: महिला एक्सपर्ट्स के पसंदीदा 12 स्टॉक्स जो शॉर्ट टर्म में करा सकते हैं जोरदार कमाई

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 08, 2023 पर 1:22 PM
वीमेंस डे स्पेशल: महिला एक्सपर्ट्स के पसंदीदा 12 स्टॉक्स जो शॉर्ट टर्म में करा सकते हैं जोरदार कमाई
डिशमैन कॉर्बोजेन में 107 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 145-150 रुपए के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। शॉर्ट टर्म में ये स्टॉक 25 फीसदी रिटर्न दे सकता है

6 मार्च को बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी देखने को मिली थी। लेकिन बाजार में ऊपरी स्तरों से दबाव भी आता दिखा था। जिसकी वजह से बाजार दिन के ऊपरी स्तर से फिसलकर बंद हुआ था। इससे इस बात के संकेत हैं कि दो दिनों की लगातार तेजी के बाद भी बाजार में अभी मजबूती नहीं आई है। निफ्टी ने पिछले कारोबारी दिन इंट्राडे में 17800 का स्तर हिट किया लेकिन इस पर टिके रहने में कामयाब नहीं रहा। कारोबार के अंत में निफ्टी ऊपर से फिसलकर 117 अंकों की बढ़त के साथ 17711 के स्तर पर बंद हुआ।

बाजार जानकारों का कहना है कि आगे निफ्टी के लिए 17800 के स्तर पर रजिस्टेंस दिख रहा है। अगर निफ्टी इस लेवल के ऊपर जाकर मजबूती दिखाता है तो फिर ये तेजी 18000 के मनोवैज्ञानिक स्तर तक जा सकती है। वहीं, आने वाले कारोबारी सत्रों में निफ्टी के लिए 17350-17400 के स्तर पर सपोर्ट रहेगा।

ChartAnalytics.co.in की फोरम छेड़ा (Foram Chheda) का कहना है कि निफ्टी ने कई बार अपने 200-डीएमए (17413) के टेस्ट किया है। इसके साथ ही निफ्टी 17345 पर स्थित अपने अहम सपोर्ट को बनाए रखने में कामयाब रहा है। उनका मानना है कि आने वाले कारोबारी सत्रों में निफ्टी 17350-18000 के दायरे में घूमता रहेगा। अब जब तक निफ्टी 18000 के स्तर को तोड़कर मजबूती नहीं दिखाता तब तक इसमें किसी बड़ी तेजी की उम्मीद नहीं है। निफ्टी के लिए 17350-17400 पर सपोर्ट दिख रहा है।

यहां हम आपके लिए महिला एक्सपर्ट्स के सुझाए ऐसे 12 स्टॉक्स दे रहे हैं जिनमें शॉर्ट टर्म में जोरदारी कमाई हो सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें