Yaashvi Jewellers IPO Listing: गोल्ड ज्लैवरी बनाने वाली याश्वी ज्वैलर्स के शेयरों की आज BSE SME पर एकदम फ्लैट एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 5 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹83 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी ₹83.00 पर ही एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला। लिस्टिंग के बाद शेयरों ने ऊपर जाने की कोशिश की। उछलकर यह ₹87.15 (Yaashvi Jewellers Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया। हालांकि मुनाफावसूली के चलते भाव थोड़े नरम पड़े और ₹87.00 पर बंद हुआ यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 4.82% मुनाफे में हैं।
