Yatra Online Share Price: ट्रैवल सर्विसेज देने वाली यात्रा ऑनलाइन के प्रमोटर ने 17 फरवरी को ओपन मार्केट में अपने शेयर बेचे तो आज इसकी चमक हल्की फीकी पड़ गई। प्रमोटर THCL ट्रैवल होल्डिंग साइप्रस ने अपनी 1.8% हिस्सेदारी हल्की की है। प्रमोटर का कहना है कि यह कुछ लीगल और कंप्लायंस एक्सपेंसेज की फंडिंग के लिए किया गया और अब हाल-फिलहाल में हिस्सेदारी हल्की करने की कोई योजना नहीं है। इसने यात्रा ऑनलाइन के शेयरों की तेज गिरावट थाम ली। हालांकि अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध की आहट पर एकाएक बिकवाली का ऐसा झोंका आया कि यह 4% टूट गया। आज बीएसई पर यह 3.69% की गिरावट के साथ ₹152.70 पर बंद हुआ है। इंट्रा डे में यहां 4% टूटकर ₹152.20 तक आ गया था। इसके शेयरों के आगे की चाल का बात
