Get App

Heavy Rain Alert: उत्तराखंड, केरल और तमिलनाडु समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए 9 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम

Heavy Rain Alert: IMD ने शुक्रवार 9 अक्टूबर के लिए देश का ताजा मौसम बुलेटिन जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने उत्तर भारत के पहाड़ी राज्य उत्तराखंड सहित दक्षिण भारत के तीन राज्यों में भारी बारिश का बड़ा अलर्ट जारी किया है। मैदानी और तटीय राज्यों में आकाशीय बिजली चमकने और तूफानी हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 09, 2026 पर 11:09 AM
Heavy Rain Alert: उत्तराखंड, केरल और तमिलनाडु समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए 9 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम
मैदानी और तटीय राज्यों में बिजली चमकने और तूफानी हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।

देश के कई हिस्सों से मानसून की विदाई की प्रक्रियाओं के बीच पश्चिमी विक्षोभ और तटीय चक्रवाती प्रणालियों के असर से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज शुक्रवार 9 अक्टूबर के लिए देश का ताजा मौसम बुलेटिन जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने उत्तर भारत के पहाड़ी राज्य उत्तराखंड सहित दक्षिण भारत के तीन राज्यों में भारी बारिश का बड़ा अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही मैदानी और तटीय राज्यों में आकाशीय बिजली चमकने और तेज रफ्तार तूफानी हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।

उत्तराखंड और दक्षिण भारत के इन राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक आज देश के चार प्रमुख राज्यों के विभिन्न हिस्सों में मूसलाधार बारिश दर्ज की जा सकती है। पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में भारी बारिश होने का अनुमान है। केरल और माहे के तटीय और आंतरिक इलाकों में कई जगह मूसलाधार पानी गिरने के आसार हैं। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराइकल में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। कर्नाटक के दक्षिणी आंतरिक इलाकों में भी भारी बारिश होने की पूरी संभावना है।

उत्तराखंड, बिहार, केरल और तमिलनाडु में 50 किमी/घंटे की रफ्तार से आंधी का खतरा

देश के पहाड़ी और तटीय इलाकों में मौसमी प्रणालियों के असर से आंधी-तूफान देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि उत्तराखंड, बिहार, केरल व माहे, लक्षद्वीप और तमिलनाडु, पुडुचेरी व कराइकल में बादलों की तेज गड़गड़ाहट और बिजली कड़कने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तूफानी हवाएं चल सकती हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें