प्राइवेट सेक्टर के बैंक यस बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रशांत कुमार ने कहा है कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में बैंक के अनसिक्योर्ड लोन पोर्टफोलियो से 35-40 फीसदी नए रिटेल एनपीए देखने को मिले हैं। कुमार ने पोस्ट अर्निंग कॉल के दौरान कहा,"इस तिमाही में कुल नए रिटेल एनपीए 35-40 फीसदी योगादान अनसिक्योर्ड पोर्टफोलियो का रहा है।" इन्वेस्टर प्रेजेंटेशन में दी गई जानकारी के मुताबिक जुलाई-सितंबर तिमाही में बैंक का कुल रिटेल एनपीए 1,179 करोड़ रुपये रहा है।
