Yes Bank के शेयर 4% भागे, जानिए क्यों आई तेजी और निवेशकों को क्या करना चाहिए?

Yes Bank के शेयरों में रिस्ट्रक्चरिंग के बाद से ही निवेशक फंसे हुए हैं। बैंक के शेयर एक खास रेंज में ट्रेड करते रहते है। इस शेयर में कई निवेशकों को नुकसान हुआ है। अगर आपके पास भी Yes Bank के शेयर हैं तो आपको क्या करना चाहिए

अपडेटेड Sep 05, 2022 पर 1:27 PM
Story continues below Advertisement
Yes Bank के शेयरों में क्या करें निवेशक?

Yes Bank share price: आज Yes Bank के शेयरों में अच्छी तेजी रही है। बैंक के शेयर आज दोपहर 1.08 पर 4.31% ऊपर 16.85 रुपए पर ट्रेड कर रहे थे। इंट्राडे में बैंक के शेयरों ने 17.40 रुपए का हाइएस्ट लेवल पर टच किया है। Yes Bank के शेयरों में तेजी आने की अहम वजह ये रही कि बैंक ने अपने कुछ FD पर इंटरेस्ट रेट बढ़ा दिया है।

Yes Bank ने अपने नॉन-रेजिडेंट एक्सटर्नल अकाउंट (NRE) के फिक्सड डिपॉजिट (FD) दरों को 0.50 से 0.75 फीसदी तक बढ़ा दिया है।

12 महीने से 18 महीने से कम की अवधि वाले NRE फिक्स्ड डिपॉजिट के इंटरेस्ट रेट को अब बढ़ाकर 7.01 फीसदी सालाना कर दिया गया है। इसी तरह, 18 महीने से अधिक के अविध वाले जमा पर इंटरेस्ट रेट को बदलकर 7.25 फीसदी सालाना कर दिया गया है। बैंक ने एक बयान में कहा कि ये नई दरें 5 करोड़ रुपये से कम जमा पर लागू हैं।


इसके अलावा बैंक 24 से 36 महीने की अवधि वाले FCNR जमा पर 4.25 फीसदी सालाना की अधिकतम दर भी दे रहा है।

Yes Bank के निवेशकों को क्या करना चाहिए?

Yes Bank के शेयरों में रिस्ट्रक्चरिंग के बाद से ही निवेशक फंसे हुए हैं। बैंक के शेयर एक खास रेंज में ट्रेड करते रहते है। इस शेयर में कई निवेशकों को नुकसान हुआ है। अगर आपके पास भी Yes Bank के शेयर हैं तो आपको क्या करना चाहिए।

Multibagger Stock :  2 रुपये के शेयर ने ऐसा मचाया धमाल, 23 साल में 1 लाख रुपये बना दिए 50 करोड़

इस बारे में टेक्निलकल एनालिस्ट सर्वेंद्र श्रीवास्तव ने कहा, "लॉन्ग टर्म में Yes Bank के शेयर 10 रुपए से लेकर 18-19 रुपए के रेंज में ट्रेड करते रहे हैं। अगर 10-20 रुपए का साइकोलॉजिकल लेवल लेकर चलें तो लंबे समय में शेयर इससे ऊपर नहीं निकल पाया है।"

श्रीवास्तव ने कहा, "Yes Bank के शेयर अगर 20 रुपए के ब्रेकआउट को पार कर लेते हैं तो इसमें और तेजी आने की उम्मीद है।" श्रीवास्तव ने ये भी कहा कि अगले 12 महीनों तक इसके 20 रुपए के रेंज में भी ट्रेड करने की उम्मीद है। और फिलहाल तेजी आने के चांस नहीं हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।