Yes Bank shares: यस बैंक के शेयरों में आज 25 अगस्त की सुबह जोरदार तेजी देखने को मिली तो निवेशकों के मन में लड्डू फूटा और उन्होंने ये सोचा कि फाइनली Rally Is Back. लेकिन बात जब यस बैंक की हो तो हर बार Yes नहीं होता। यस बैंक के शेयर सुबह के कारोबार में जहां 5% तक चढ़कर 20.20 रुपये के स्तर तक पहुंच गए थे वहीं कारोबार के अंत में Yes Bank के शेयर 1.71 फीसदी बढ़कर 19.61 रुपए पर बंद हुए।
