Yes Bank के शेयर इंट्राडे में 3% टूटे, नतीजों ने दिखाया असर

30 सितंबर 2022 को खत्म हुई तिमाही में बैंक का ग्रॉस एनपीए सालाना आधार पर 14.97 फीसदी से घटकर 12.89 फीसदी पर आ गया है

अपडेटेड Oct 24, 2022 पर 7:14 PM
Story continues below Advertisement
सालाना के साथ ही तिमाही आधार पर भी बैंत के मुनाफे में गिरावट देखने को मिली है। बता दें कि वर्तमान वित्त वर्ष के ही पिछली तिमाही (पहली तिमाही) में बैंक का मुनाफा 310.63 करोड़ रुपए रहा था।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Yes Bank shares :  यस बैंक के आज यानी 24 अक्टूबर को मुहूर्त ट्रेडिंग के दिन इंट्राडे में 3 फीसदी तक टूट गए। बैंक के नतीजे बाजार को पसंद नहीं आए। बता दें कि शनिवार को ही यस बैंक ने 30 सितंबर 2022 को खत्म हुई वित्त वर्ष 2022-23 के दूसरी तिमाही बैंक का स्टैंडएलोन मुनाफा सालाना आधार पर 32.2 गिरकर 152.8 करोड़ रुपए पर रहा है। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में बैंक का मुनाफा 225.50 करोड़ रुपए पर रहा था।

    सालाना के साथ ही तिमाही आधार पर भी बैंत के मुनाफे में गिरावट देखने को मिली है। बता दें कि वर्तमान वित्त वर्ष के ही पिछली तिमाही (पहली तिमाही) में बैंक का मुनाफा 310.63 करोड़ रुपए रहा था।

    30 सितंबर 2022 को खत्म हुई वित्त वर्ष 2022-23 की दूसरी तिमाही में बैंक कुल आय सालाना आधार पर 5430.30 करोड़ रुपए से बढ़कर 6394.11 करोड़ रुपए पर आ गई है।


    दूसरी तिमाही में YES Bank की ब्याज से होने वाली कमाई सालाना आधार पर 31.7 फीसदी बढ़कर 1991.4 करोड़ रुपए पर आ गई है जो पिछले साल की इसी अवधि में 1512.2 करोड़ रुपए रही है।

    Muhurat Day Market LIVE Updates: सेंसेक्स 500 अंक चढ़ा, निफ्टी 17700 के पार निकला, पावर, फाइनेंशियल शेयरों में तेजी

    दूसरी तिमाही में बैंक के एसेट क्वालिटी में भी सुधार देखने को मिला है। 30 सितंबर 2022 को खत्म हुई तिमाही में बैंक का ग्रॉस एनपीए सालाना आधार पर 14.97 फीसदी से घटकर 12.89 फीसदी पर आ गया है। इसी तरह सालाना आधार पर नेट एनपीए 5.55 फीसदी से घटकर 3.60 फीसदी पर आ गया है। दूसरी तिमाही में बैंक की प्रॉविजनिंग सालाना आधार पर 377.37 करोड़ रुपए से बढ़कर 582.81 करोड़ रुपए पर रही है।

    स्टॉक 6:21 बजे के आसपास एनएसई पर 1.56 फीसदी की गिरावट के साथ 15.80 रुपये का स्तर नजर आ रहा था। बता दें कि 24 अक्टूबर को मुहूर्त ट्रेडिंग के दिन बाजार 1 घंटे के लिए खुला था। यस बैंक पर ब्रोकरेज फर्म निर्मल बंग ने sell की रेटिंग देते हुए स्टॉक के लिए 14.8 रुपये का लक्ष्य दिया है।

    (डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।