Yes Bank Shares: प्राइवेट सेक्टर के लेंडर यस बैंक के शेयरों में बुधवार को NSE पर 8 फीसदी से अधिक की तेजी आई और यह दिन के कारोबार के दौरान 14.90 रुपये के स्तर तक चले गए। वहीं पिछले एक महीने में यह 14 फीसदी से अधिक चढ़ चुका है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि शानदार तिमाही नतीजों, बैंक के रिवाइवल प्लान में तेजी और बैंकिंग सेक्टर इंडेक्स के अच्छे प्रदर्शन के चलते यस बैंक के शेयर लगातार ऊपर जा रहे हैं।
