Yes Bank Share Price: यस बैंक के शेयरों में पिछले तीन कारोबारी दिनों से लगातार तेजी देखी जा रही है। Yes Bank के शेयर आज 13 दिसंबर को एनएसई पर बढ़त के साथ खुले और करीब 13.74% की छलांग के साथ अपने 2 साल के सबसे ऊंचे स्तर 24.00 रुपये पर पहुंच गए। पिछले 3 दिनों में बैंक के शेयर अब तक करीब 35% चढ़ चुके हैं। RBI ने हाल ही में यस बैंक को अपनी करीब 20 फीसदी हिस्सेदारी दो अमेरिकी प्राइवेट इक्विटी फर्मों- सीए बास्क इन्वेस्टमेंट्स ( CA Basque Investments) और वेरवेंटा होल्डिंग्स (Verventa Holdings) को बेचकर करीब 8,898 करोड़ रुपये जुटाने की योजना को सर्शत मंजूरी दी है। इसके बाद से यह स्टॉक फोकस में बना हुआ है।
एनालिस्ट्स की क्या है स्टॉक पर राय?
HDFC सिक्योरिटीज के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट नागराज शेट्टी ने कहा, "वीकली टाइफ्रेम चार्ट के मुताबिक यस बैंक की स्टॉक प्राइस राउंडिंग बॉटम जैसे अहम बॉटम रिवर्सल पैटर्न के बनने का संकेत दे रही है और फिलहाल यह स्टॉक राउंडिंग बॉटम पैटर्न का उल्टा ब्रेकआउट देख रहा है।"
शेट्टी ने कहा, "स्टॉक मूल्य में अपसाइड ब्रेकआउट के दौरान वॉल्यूम का बढ़ना शुरू हो गया है। वीकली और मंथली 14-पीरियड RSI भी सकारात्मक संकेत दे रहे हैं। यस बैंक के शेयरों में मध्यम अवधि में तेजी का ट्रेंड बना रहा सकता है और ऊपर की तरफ से इसका अगला टारगेट 25 रुपये और फिर इसके 31 रुपये तक जाने की उम्मीद की जा सकती है। अगले 3 से महीनों में हम इन टारगेट को पूरा होते देख सकते हैं। स्टॉक में 19.50 रुपये तक की कोई भी गिरावट निकट अवधि के लिए खरीदारी का एक मौका हो सकती है।"
स्टॉक ने कई साल की बाधा को किया पार
वहीं GEPL Capital के विज्ञान सावंत ने कहा, "Yes Bank ने 19.45 रुपए पर बनी अपनी कई सालों की बाधा को पार कर लिया है। स्टॉक में भारी वॉल्यूम के साथ ब्रेकआउट देखने को मिला है। स्टॉक अपने 100-day SMA के ऊपर टिका हुआ है जो इसमें अपट्रेंड कायम रहने को संकेत है। ऐसे में निवेशकों और ट्रेडरों को इस स्टॉक में 32 रुपए के टारगेट के लिए, क्लोजिंग बेसिस पर 17 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ खरीदारी की सलाह होगी।"
Yes Bank की लॉक-इन अवधि को लेकर एनालिस्ट ने किया सावधान
हालांकि इस बीच कई एनालिस्ट्स निवेशकों को सावधान रहने की भी सलाह दे रहे हैं क्योंकि Yes Bank के कई बड़े निवेशकों के लिए 3 साल की लॉक-इन अवधि अगले कुछ महीनों में खत्म होने वाली है। मार्च 2020 में एक्सिस बैंक, ICICI बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, IDFC फर्स्ट बैंक ने यस बैंक में हिस्सेदारी खरीदी थी।
मार्च 2023 में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे 75% शेयर
Capital Mind के सीईओ और फाउंजर दीपक शिनॉय ने एक ट्वीट में कहा, "अगर आप Yes Bank के शेयरों और उससे जुड़े अन्य घटनाओं को लेकर काफी उत्साहित हैं, तो आपको यह भी याद रखना चाहिए बैंक के करीब 75% शेयरों के लिए 3 साल की लॉक-इन अवधि मार्च 2023 में खत्म हो रही है, जिसमें अब बस 3 महीना बचा है। मार्केट में बहुत सारे शेयर बिकने के लिए आने वाले हैं और फरवरी महीने के अंत तक यह खबर चारों ओर होगा।"
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।