Get App

बाजार में नई स्विंग के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार, अनुज सिंघल से जानें आज इंडेक्स में क्या होनी चाहिए रणनीति

बाजार बिल्कुल भी कमजोर नहीं है। ऑटो, FMCG, कंज्यूमर ड्यूरेबल् शेयर चल रहे हैं। इसका मतलब बाजार ने अब भी नतीजों को लेकर उम्मीद छोड़ी नहीं है। कल डिफेंस और कैपिटल मार्केट शेयर भी चले। इसका मतलब मार्केट लीडिंग शेयरों में रैली है। बाजार रोज आपको रैली नहीं देगा। हमने एक बड़ी रैली का फायदा उठाया और ट्रेलिंग SL लगा।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 04, 2025 पर 8:35 AM
बाजार में नई स्विंग के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार, अनुज सिंघल से जानें आज इंडेक्स में क्या होनी चाहिए रणनीति
निफ्टी बैंक 56,800 के 10 DEMA पर बंद हुआ। अगला बड़ा सपोर्ट 56,500 का 20 DEMA पर पहुंचा है।

अनुज सिंघल, मैनेजिंग एडिटर, सीएनबीसी आवाज

बाजार अब भी एक रेंज में ही है। जब तक 25,350 के नीचे या 25,650 के ऊपर बंद न हों, रेंज बरकरार है। 3 दिनों की गिरावट या कंसोलिडेशन से मूविंग एवरेज ऊपर आ गए हैं। 10 DEMA 25,350 पर और 20 DEMA 25,200 पर है। किसी भी बढ़ते मार्केट में 20 DEMA तक की करेक्शन हो सकती है । ऐसी करेक्शन खरीदारी का बढ़िया मौका होती है। अगर 20 DEMA टूटता है तो ट्रेंड बदल जाता है। अभी तक यह ट्रेंड रिवर्सल नहीं है, बस थोड़ी मुनाफावसूली है। रणनीति वही है गिरावट में month end calls खरीदें। अगर निफ्टी 20 DEMA को तोड़ता है, तो वह ट्रेड खत्म हो जाएगी।

बाजार अब क्या हो रणनीति?

बाजार बिल्कुल भी कमजोर नहीं है। ऑटो, FMCG, कंज्यूमर ड्यूरेबल् शेयर चल रहे हैं। इसका मतलब बाजार ने अब भी नतीजों को लेकर उम्मीद छोड़ी नहीं है। कल डिफेंस और कैपिटल मार्केट शेयर भी चले। इसका मतलब मार्केट लीडिंग शेयरों में रैली है। बाजार रोज आपको रैली नहीं देगा। हमने एक बड़ी रैली का फायदा उठाया और ट्रेलिंग SL लगा। अब नई स्विंग के लिए थोड़ा इंतजार है। लेकिन अब भी फीलिंग ब्रेकआउट वाली ही है। बस Q1 नतीजों का मौसम खराब नहीं होना चाहिए । इस समय अब रिस्क सिर्फ नतीजों से है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें