Get App

Zaggle Prepaid Share Price: शेयर में खलबली, मुनाफा बढ़ने के बावजूद 20% टूटा; लगा लोअर सर्किट

Zaggle Prepaid Ocean Services Share Price: मार्च 2026 तिमाही में कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 30.4 प्रतिशत बढ़कर 40.6 करोड़ रुपये हो गया। पूरे वित्त वर्ष 2025-26 के लिए जैगल प्रीपेड ओशियन सर्विसेज का शुद्ध मुनाफा 57 प्रतिशत बढ़ गया

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड May 14, 2026 पर 1:16 PM
Zaggle Prepaid Share Price: शेयर में खलबली, मुनाफा बढ़ने के बावजूद 20% टूटा; लगा लोअर सर्किट
इस बीच JM Financial ने जैगल प्रीपेड ओशियन सर्विसेज के स्टॉक को 'बाय' रेटिंग दोहराई है।

जैगल प्रीपेड ओशियन सर्विसेज लिमिटेड के शेयरहोल्डर्स 14 मई को तगड़ी गिरावट झेल रहे हैं। शेयर की कीमत BSE पर 20 प्रतिशत गिरी और 227.65 रुपये के लो पर लोअर सर्किट लग गया। मार्च तिमाही में कंपनी के मार्जिन में गिरावट आने से सेंटिमेंट बिगड़ा है। एक दिन पहले कंपनी के जारी हुए वित्तीय नतीजों के मुताबिक, जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 30.4 प्रतिशत बढ़कर 40.6 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले मुनाफा 31.13 करोड़ रुपये था।

ऑपरेशंस से रेवेन्यू 49.9 प्रतिशत बढ़कर 617.91 करोड़ रुपये हो गया। मार्च 2025 तिमाही में यह 412.1 करोड़ रुपये था। तिमाही-दर-तिमाही आधार पर मुनाफे में 11.6 प्रतिशत और रेवेन्यू में 17.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। तिमाही-दर-तिमाही आधार पर कंपनी का EBITDA मार्जिन 9.9 प्रतिशत से 46 बेसिस पॉइंट घटकर 9.4 प्रतिशत रह गया।

पूरे वित्त वर्ष 2025-26 के लिए जैगल प्रीपेड ओशियन सर्विसेज का शुद्ध मुनाफा 57 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 138 करोड़ रुपये हो गया। रेवेन्यू 46.3 प्रतिशत बढ़कर 1,907.64 करोड़ रुपये रहा। कंपनी के फाउंडर और एग्जीक्यूटिव चेयरमैन राज पी. नारायणम का मानना है कि वित्त वर्ष 2027 के लिए कंसोलिडेटेड रेवेन्यू में लगभग 40 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान है।

JM Financial ने क्या दी रेटिंग

सब समाचार

+ और भी पढ़ें