Get App

Zee Entertainment के सीईओ पुनीत गोयनका के सैलरी पैकेज पर चल सकती है कैंची, जानिए क्या है पूरा मामला

पिछले हफ्ते शेयरहोल्डर्स ने जी एंटरटेनमेंट के बोर्ड में गोयनका के अप्वाइंटमेंट के खिलाफ वोट दिए। इसका मतलब है कि जी एंटरटेनमेंट की कंपनसेशन कमेटी को गोयनका के सैलरी पैकेज पर नए सिरे से विचार करना पड़ सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 06, 2024 पर 4:28 PM
Zee Entertainment के सीईओ पुनीत गोयनका के सैलरी पैकेज पर चल सकती है कैंची, जानिए क्या है पूरा मामला
Zee Entertainment की नॉमिनेशन और रेम्यूनरेशन कमेटी (NRC) को यह तय करना होगा कि नॉन-डायरेक्टर सीईओ की नई जिम्मेदारी के लिए गोयनका का सैलरी पैकेज क्या होना चाहिए।

पुनीत गोयनका का सैलरी पैकेज घट सकता है। पिछले हफ्ते शेयरहोल्डर्स ने जी एंटरटेनमेंट के बोर्ड में गोयनका के अप्वाइंटमेंट के खिलाफ वोट दिए। इसका मतलब है कि जी एंटरटेनमेंट की कंपनसेशन कमेटी को गोयनका के सैलरी पैकेज पर नए सिरे से विचार करना पड़ सकता है। मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर अपनी नियुक्ति पर गोयनका ने शेयरधारकों का एप्रूवल मांगा था। इसमें 16.6 करोड़ और इंसेंटिव का उनका सैलरी पैकेज भी शामिल था।

गोयनका अब सिर्फ सीईओ हैं

एक्सपर्ट्स का कहना है कि अब Zee Entertainment की नॉमिनेशन और रेम्यूनरेशन कमेटी (NRC) को यह तय करना होगा कि नॉन-डायरेक्टर सीईओ की नई जिम्मेदारी के लिए गोयनका का सैलरी पैकेज क्या होना चाहिए। दरअसल, गोयनका कंपनी का सीईओ और MD बनना चाहते थे। लेकिन, एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) से पहले उन्होंने MD के पद के लिए अपना नॉमिनेशन वापस ले लिया। उन्होंने कहा कि वह सीईओ बने रहेंगे।

डायरेक्टर बनने के प्रस्ताव को नहीं मिली मंजूरी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें