Zee Entertainment Stock Price: जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड के बोर्ड ने 16,95,03,400 यानि 16.95 करोड़ से ज्यादा फुली कनवर्टिबल वॉरंट जारी करने को मंजूरी दी है। ये वॉरंट 132 रुपये प्रति वॉरंट के प्राइस पर प्रिफरेंशियल बेसिस पर एल्टिलिस टेक्नोलोजिज प्राइवेट लिमिटेड और सनब्राइट मॉरीशस इनवेस्टमेंट्स लिमिटेड को जारी किए जाएंगे। ये प्रमोटर ग्रुप एंटिटीज हैं। इस तरह इस इश्यू की कुल वैल्यू 2237,44,48,800 रुपये यानि 2237.44 करोड़ रुपये होगी। हर एक वॉरंट, 1 रुपये फेस वैल्यू वाले कंपनी के एक फुली पेड अप इक्विटी शेयर में कनवर्ट हो सकेगा।
