ZEN Tech Share Price: लगातार सातवें कारोबारी दिन अपर सर्किट, मार्च तिमाही के नतीजे ने और भरी चाबी

ZEN Tech Share Price: मार्च 2025 तिमाही के धमाकेदार नतीजे पर जेन टेक्नोलॉजीज के शेयर आज रॉकेट बन गए। आज लगातार सातवें कारोबारी दिन यह अपर सर्किट पर पहुंचा है। सात कारोबारी दिनों में 40 फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है। मार्च तिमाही में जेन टेक का कंसालिडेटेड लेवल पर शुद्ध मुनाफा 189 फीसदी से अधिक और रेवेन्यू भी करीब 130 फीसदी बढ़ गया

अपडेटेड May 19, 2025 पर 3:34 PM
Story continues below Advertisement
मार्च 2025 तिमाही में सालाना आधार पर ZEN Tech का कंसालिडेटेड लेवल पर शुद्ध मुनाफा 189.17 फीसदी उछलकर 101.05 करोड़ रुपये और ऑपरेशनल रेवेन्यू 129.85 फीसदी उछलकर 324.97 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

ZEN Tech Share Price: मार्च 2025 तिमाही के धमाकेदार नतीजे पर जेन टेक्नोलॉजीज के शेयर आज रॉकेट बन गए। मार्च तिमाही में जेन टेक का कंसालिडेटेड लेवल पर शुद्ध मुनाफा 189 फीसदी से अधिक और रेवेन्यू भी करीब 130 फीसदी बढ़ गया। इसके चलते जेन टेक के शेयर 5 फीसदी उछलकर अपर सर्किट पर पहुंच गए। खास बात है कि अपर सर्किट का यह लेवल बना हुआ है। बीएसई पर यह 5 फीसदी की तेजी के साथ 1884.45 रुपये के अपर सर्किट पर बंद हुआ है। आज लगातार सातवें कारोबारी दिन यह अपर सर्किट पर पहुंचा है। सात कारोबारी दिनों में 40 फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है।

ZEN Tech की कैसी है कारोबारी सेहत?

मार्च 2025 तिमाही में सालाना आधार पर जेन टेक का कंसालिडेटेड लेवल पर शुद्ध मुनाफा 189.17 फीसदी उछलकर 101.05 करोड़ रुपये और ऑपरेशनल रेवेन्यू 129.85 फीसदी उछलकर 324.97 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वहीं पूरे वित्त वर्ष 2025 की बात करें तो सालाना आधार पर जेन टेक का कंसालिडेटेड ऑपरेशनल रेवेन्यू 121.36 फीसदी बढ़कर 973.64 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 119.14 फीसदी उछलकर 280.24 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। नतीजे के साथ-साथ कंपनी ने 1 रुपये की फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर 2 रुपये यानी 200 फीसदी के फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया।


एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल

जेन टेक के शेयरों ने पिछले साल सात ही महीने में फटाफट 194 फीसदी से अधिक रिटर्न दिया था यानी कि निवेशकों का पैसा सात ही महीने में ढाई गुना से अधिक बढ़ गया था। पिछले साल 5 जून 2024 को यह 893.80 रुपये पर था जो इसके शेयरों के लिए एक साल का निचला स्तर है। इस निचले स्तर से सात ही महीने में यह 24 दिसंबर 2024 को 2627.95 रुपये पर पहुंच गया जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई है। हालांकि शेयरों की तेजी यहीं थम गई और फिलहाल इस रिकॉर्ड हाई से यह 28 फीसदी से अधिक डाउनसाइड है।

जापान के संकेतों पर बढ़ी खरीदारी, HEG और Graphite India के शेयरों में आई 18% तक की तेजी

IDFC First Bank News: प्राइवेट बैंक में पहली बार दिखा शेयरहोल्डर्स का विरोध, नहीं पास हो पाया एक स्पेशल प्रस्ताव

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।