ZEN Tech Share Price: मार्च 2025 तिमाही के धमाकेदार नतीजे पर जेन टेक्नोलॉजीज के शेयर आज रॉकेट बन गए। मार्च तिमाही में जेन टेक का कंसालिडेटेड लेवल पर शुद्ध मुनाफा 189 फीसदी से अधिक और रेवेन्यू भी करीब 130 फीसदी बढ़ गया। इसके चलते जेन टेक के शेयर 5 फीसदी उछलकर अपर सर्किट पर पहुंच गए। खास बात है कि अपर सर्किट का यह लेवल बना हुआ है। बीएसई पर यह 5 फीसदी की तेजी के साथ 1884.45 रुपये के अपर सर्किट पर बंद हुआ है। आज लगातार सातवें कारोबारी दिन यह अपर सर्किट पर पहुंचा है। सात कारोबारी दिनों में 40 फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है।
