Zerodha पर फिर हुई ट्रेडर्स को परेशानी, ब्रोकरेज ने दी ये सफाई

जीरोधा (Zerodha) के प्लेटफॉर्म पर आज सुबह यूजर्स को तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई यूजर्स को ऑर्डर प्लेसमेंट से जुड़ी कुछ दिक्कतें आईं जैसे कि ऑर्डर नहीं पूरा हो पाया और जैसे कि कोई ऑर्डर ही नहीं है। इसे लेकर परेशान ट्रेडर्स ने X (पूर्व नाम ट्विटर) पर खूब शिकायत की। जानिे क्या है पूरा मामला और ब्रोकरेज का क्या कहना है?

अपडेटेड Oct 31, 2023 पर 1:53 PM
मार्केट में भारी उतार-चढ़ाव के दौरान ब्रोकरेज के ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म की तकनीकी खामियों के चलते जो घाटा होगा, उसका जिम्मेदार कौन होगा, इसे लेकर इस समय काफी बहस चल रही है। इसे लेकर अभी जीरोधा सुर्खियों में आया था, जब एक ट्रेडर विजय ने इसके खिलाफ अहम केस जीता था।

जीरोधा (Zerodha) के प्लेटफॉर्म पर आज सुबह यूजर्स को तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई यूजर्स को ऑर्डर प्लेसमेंट से जुड़ी कुछ दिक्कतें आईं जैसे कि ऑर्डर नहीं पूरा हो पाया और जैसे कि कोई ऑर्डर ही नहीं है। इसे लेकर परेशान ट्रेडर्स ने X (पूर्व नाम ट्विटर) पर खूब शिकायत की। इसे लेकर जीरोधा का कहना है कि उसके प्लेटफॉर्म को एक तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ा जिसके चलते NSE, BSE और MCX पर पोजिशन देखने में रूक-रूक कर दिक्कतें आती रहीं। हालांकि जीरोधा का यह भी कहना है कि ऑर्डर प्लेसमेंट, ऑर्डर में किसी बदलाव और ऑर्डर को कैंसिलेशन पर तकनीकी खामी का असर नहीं रहा। यह दिक्कत क्यों आई, इसे लेकर जीरोधा का कहना है कि इसकी रूट कॉज एनालिसिस (RCA) अभी पेंडिंग ही है।

दिक्कत क्या हो रही थी

जीरोधा के प्लेटफॉर्म पर आज सुबह तकनीकी खामी के चलते ऑर्डर तो हो रहा था लेकिन तुरंत पोजिशन नहीं दिखा रहा था। इसे लेकर एक ट्रेडर्स ने X पर लिखा, 'मेरा ट्रेड कहां है? यह पूरा तो हो गया लेकिन पोजिशन में नहीं दिखा रहा है।' और 'मेरा जीरोधा ऑर्डर पोजिशन नहीं दिख रहा है।' एक यूजर ने लिखा कि जीरोधा के सर्वर इश्यू के चलते 10 मिनट तक पोजिशन नहीं दिखा जिसके चलते उन्हें घाटा झेलना पड़ा। उसने आगे लिखा है कि जीरोधा की टीम का कहना है कि वह इसे लेकर कुछ नहीं कर सकती है तो क्या इसे लेकर कंपनी की कोई जिम्मेदारी नहीं है।


फिनफ्लूएंसर के स्टार्टअप The 1% Club में बड़ा निवेश, Nikhil Kamath ने डाले ₹10 करोड़

Zerodha को तकनीकी खामी के चलते पहले लग चुकी है चपत

मार्केट में भारी उतार-चढ़ाव के दौरान ब्रोकरेज के ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म की तकनीकी खामियों के चलते जो घाटा होगा, उसका जिम्मेदार कौन होगा, इसे लेकर इस समय काफी बहस चल रही है। इसे लेकर अभी जीरोधा सुर्खियों में आया था, जब एक ट्रेडर विजय ने इसके खिलाफ अहम केस जीता था। विजय को जुलाई में तकनीकी खामी के चलते घाटा हुआ था। उसने रिफंड के दावे की लंबी प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए थे जिससे उसे जूझना पड़ा। बीएसई के ग्रीवांस रिड्रेसल कमेटी (GRC) ने जीरोधा को नुकसान की भरपाई का आदेश दिया था। जीरोधा ने मुआवजा तो दिया लेकिन इसने फैसले को पूरी तरह से गलत बताया। पढ़ें पूरा मामला-

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।