Get App

नए जमाने के टेक शेयरों में आई जोरदार तेजी, अमेरिका में महंगाई में आई कमी ने जगाई उम्मीद

अमेरिका से महंगाई के मोर्च से आई अच्छी खबर के बाद ट्रेडर्स इस बात का अनुमान लगा रहे हैं कि अगले 12 महीनों में अमेरिका में ब्याज दरों में और गिरावट आएगी। ऐसे में नए जमाने की टेक्नोलॉजी कंपनियां विदेशी निवेशकों के लिए निवेश के लिहाज से आर्कषक हो जाएंगी

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Nov 11, 2022 पर 1:09 PM
नए जमाने के टेक शेयरों में आई जोरदार तेजी, अमेरिका में महंगाई में आई कमी ने जगाई उम्मीद
जानकारों का कहना है कि अगर ब्याज दरों में बढ़ोतरी पर लगाम लगती है तो इन स्टॉक के वैल्यूएशन में फिर बढ़त होती दिखेगी

New-age tech stocks: नए जमाने की टेक्नोलॉजी आधारित कंपनियों में आज जोरदार तेजी आई है। गौरतलब है कि कल अमेरिका में खुदरा महंगाई के मोर्चे पर मिली राहत की खबर के बाद यूएस मार्केट में भी टेक स्टॉक जोश में नजर आए थे और नैस्डेक रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था। बता दें कि अमेरिका में कल आए महंगाई आंकड़ों के मुताबिक अक्टूबर महीने में खुदरा महंगाई दर कम होकर 7.7 फीसदी पर आ गई है। जबकि इसके 7.9 फीसदी पर रहने का अनुमान किया गया था। इससे इस बात के संकेत मिलते हैं कि अमेरिका में कई दशकों के ऊंचे स्तरों पर चल रही महंगाई कुछ ठंडी पड़ती नजर आ रही है।

अमेरिका में टेक्नोलॉजी स्टॉक्स में जोरदार तेजी

अक्टूबर में अमेरिका की कोर CPI इंफ्लेशन दर भी नीचे आई है और यह 6.5 फीसदी के अनुमान के मुकाबले 6.3 फीसदी पर रही है। अब ट्रेडरों को इस बात की उम्मीद बढ़ गई है कि यूएस फेड अपनी आगे होने वाली पॉलिसी मीट में ब्याज दरों में बढ़ोतरी की मात्रा में कमी लगाएगा। इसके अलावा जानकार यह भी अनुमान लगा रहे हैं कि यूएस फेड मार्च 2023 तक ब्याज दरों में बढ़ोतरी पर विराम लगा सकता है। कल के कारोबार में इसी उम्मीद के चलते अमेरिका में टेक्नोलॉजी स्टॉक्स में जोरदार तेजी आई और NASDAQ टेक्नोलॉजी इंडेक्स 6 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। घरेलू बाजार में भी आज Zomato,Paytm, PB Fintech, Paytm और Nykaa जैसे नए जमाने के इंटरनेट आधारित टेक शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें