Zomato: जुलाई में जब सब बेच रहे थे जोमैटो के शेयर, म्यूचुअल फंड्स ने बढ़ाया अपना निवेश, 50% चढ़ा स्टॉक

Zomato Share: अधिकतर म्यूचुअल फंड्स ने जुलाई में जोमैटो की कीमतों के अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर जाने के बाद इसमें और खरीदारी की

अपडेटेड Aug 17, 2022 पर 3:13 PM
Story continues below Advertisement
Zomato के शेयरों में जुलाई के निचले स्तर से अब तक तरीब 50% की तेजी आ चुकी है

ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो (Zomato) के शेयरों में जुलाई में भारी गिरावट आई थी। उस दौरान ऐसा लग रहा था जैसे सभी जोमैटो के शेयर बेच रहे हैं। हालांकि जब सभी जोमैटो के शेयर बेच रहे थे, उसी दौरान म्यूचुअल फंड मैनेजर (Mutual Fund Managers) इन्हें खरीदने में लगे थे।

Mutual Funds के जुलाई के खरीदारी और बिकवाली के आंकड़ों से पता चलता है कि, जिन म्यूचुअल फंड्स के पोर्टफोलियो में पहले से जोमैटो के शेयर शामिल थे, उनमें से अधिकतर ने जुलाई में इसकी कीमतों के अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर जाने के बाद इसमें और खरीदारी की।

निपॉन लाइन म्यूचुअल फंड (Nippon Life Mutual Fund) के मैनेजरों ने जोमैटो में सबसे अधिक भरोस जताया है और उन्होंने जुलाई महीने में इसके 7 करोड़ शेयर खरीदे। स्मॉलकैप फंड, रिटायरमेंट फंड, लार्जकैप फंड, ग्रोथ फंड, इक्विटी हाइब्रिड फंड और इंडिया वैल्यू फंड सहित सभी तरह के फंड मैनेजर ने जोमैटो के शेयर खरीदे हैं, जो बताता कि वह इस शेयर को अपनी रणनीति में फिट मान रहे हैं।


यह भी पढ़ें-Bonus shares : इन 4 स्मालकैप कंपनियों ने इस सप्ताह इनवेस्टर्स को दी सौगात, बोनस शेयर का किया ऐलान

शेयर के प्रदर्शन को देखें, तो इन म्यूचुअल फंज मैनेजर का फैसला सही दिखता है क्योंकि 26 जुलाई को 41 रुपये के निचले स्तर पर पहुंचने के बाद से अब तक शेयर की कीमत करीब 50 प्रतिशत ऊपर जा चुकी है। हालांकि अपने ऑल-टाइम हाई से यह अभी भी करीब 60 प्रतिशत नीचे है।

जौमैटो के शेयरों में हालिया गिरावट उसके निवेशकों के लिए लॉक-इन पीरियड खत्म होने के चलते आया था। लॉक-इन पीरियड खत्म होने के बाद निवेशकों ने बड़े पैमाने पर जोमैटो के शेयर बेचे। नए जमाने की इंटरनेट कंपनियों के लिए पहले से कमजोर ग्लोबल माहौल ने भी स्टॉक में गिरावट को सपोर्ट किया। हालांकि बाद में जून तिमाही के अनुमान से बेहतर नतीजों के चलते इसमें निचले स्तर से रिकवरी देखी गई।

ईस्ट इंडिया सिक्योरिटीज के जुटाए आंकड़ों के मुताबिक, फ्रैंकलिन टेम्पलटन (2.54 करोड़ शेयर), मोतीलाल ओसवाल AMC (1.3 करोड़ शेयर), HDFC म्यूचुअल फंड (99 लाख) और यूटीआई MF (38 लाख) ने जुलाई में बल्क में जोमैटो के शेयर खरीदे। हालांकि SBI MF ने जुलाई में जोमैटो के करीब 1.4 करोड़ शेयर बेचे।

जुलाई महीने में किस म्यूचुअल फंड ने जोमैटो के कितने शेयर खरीदे, इसे आप नीचे दिए गए चार्ट में देख सकते हैं-

zomato-mf

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।