Zydus Lifesciences की गुजरात यूनिट की जांच पूरी, USFDA ने बिना आपत्ति के पूरा किया इंस्पेक्शन

Zydus Lifesciences Share Price: दवा निर्माता कंपनी जाइडस लाइफसाइंसेज लिमिटेड ने गुजरात के अंकलेश्वर में अपनी API यूनिट 1 में यूनाइटेड स्टेट्स फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (USFDA) जांच के सफल समापन की घोषणा की। कंपनी का कहना है कि 10 मार्च से 14 मार्च, 2025 तक आयोजित जांच बिना किसी आपत्ति के संपन्न हुई

अपडेटेड Mar 15, 2025 पर 3:48 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Zydus Lifesciences के शेयर पिछले कारोबारी दिन गुरुवार 13 मार्च को बीएसई पर ₹5.95 या 0.67% की गिरावट के साथ ₹883.05 पर बंद हुए

Zydus Lifesciences Share Price: दवा निर्माता कंपनी जाइडस लाइफसाइंसेज लिमिटेड (Zydus Lifesciences Ltd) ने शुक्रवार (14 मार्च) को गुजरात के अंकलेश्वर में अपनी API यूनिट 1 में यूनाइटेड स्टेट्स फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (United States Food and Drug Administration (USFDA) जांच के सफल समापन की घोषणा की। 10 मार्च से 14 मार्च, 2025 तक आयोजित जांच बिना किसी आपत्ति के संपन्न हुई। जाइडस लाइफसाइंसेज ने एक नियामक फाइलिंग में कहा, "हम सूचित करना चाहते हैं कि यूएसएफडीए ने गुजरात के अंकलेश्वर में स्थित समूह की एपीआई यूनिट 1 में जांच की। ये जांच 10 मार्च से 14 मार्च, 2025 तक आयोजित की गई थी। जांच शून्य आपत्ति के साथ संपन्न हुई।"

बता दें कि तीसरी तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 17% बढ़कर 5,269 करोड़ रुपये हो गया। जबकि इसका शुद्ध मुनाफा पिछले साल के 789 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,023 करोड़ रुपये हो गया। इसमें 30% की वृद्धि देखने को मिली है। कंपनी के मुनाफे में इसके विदेशी मुद्रा लाभ में वृद्धि से सहायता मिली। पिछले साल इसी तिमाही के दौरान 21 करोड़ रुपये के विदेशी मुद्रा मुनाफे की तुलना में तिमाही के दौरान 183 करोड़ रुपये का विदेशी मुद्रा मुनाफा रहा।

Intel के नए CEO को मिलेगा 6.9 करोड़ डॉलर का वेतन, नियुक्ति के बाद स्टॉक में आया 15% का उछाल


दिसंबर तिमाही के दौरान Zydus की अमेरिकी फॉर्मूलेशन बिक्री की रिपोर्ट अनुमान से ज्यादा रही। तिमाही के दौरान Zydus Life के लिए अमेरिकी फॉर्मूलेशन बिक्री 28.5 करोड़ डॉलर रही। इसमें सालाना आधार पर 29% की वृद्धि देखने को मिली। यह आंकड़ा 27 करोड़ डॉलर के अनुमान से भी अधिक है। Zydus Life की कुल आय में अमेरिकी कारोबार का योगदान लगभग 47% रहा है।

गुरुवार (13 मार्च) को बीएसई पर Zydus Lifesciences के शेयर ₹5.95 या 0.67% की गिरावट के साथ ₹883.05 पर बंद हुए।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।