Sterling Biotech में Zydus Lifesciences खरीदेगी 50% हिस्सेदारी, Perfect Day बेचेगी शेयर

यह जॉइंट वेंचर उच्च गुणवत्ता वाले और पर्यावरण के अनुकूल प्रोटीन प्रोडक्ट्स के उत्पादन में तेजी लाएगा। नोवावन कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड इस लेनदेन के लिए परफेक्ट डे के लिए एक विशेष वित्तीय सलाहकार के रूप में कार्य कर रही है। बीएसई के डेटा के मुताबिक, जून 2024 के आखिर तक Zydus Lifesciences में प्रमोटर्स के पास 74.98 प्रतिशत हिस्सेदारी थी

अपडेटेड Aug 24, 2024 पर 10:11 AM
Story continues below Advertisement
इस खरीद से हेल्थ और न्यूट्रीशन के लिए स्पेशलाइज्ड बायोटेक प्रोडक्ट्स में Zydus Lifesciences की एंट्री होगी।

फार्मा कंपनी जाइडस लाइफसाइंसेज लिमिटेड (Zydus Lifesciences) के पूर्ण मालिकाना हक वाली सहायक कंपनी, स्टर्लिंग बायोटेक लिमिटेड (SBL) में 50% हिस्सेदारी खरीद रही है। यह हिस्सेदारी परफेक्ट डे इंक. से खरीदी जाएगी, जिसमें टेमासेक का भी पैसा लगा है। इस लेन-देन के चलते स्टर्लिंग बायोटेक एक 50:50 जॉइंट वेंचर बन जाएगी और बोर्ड में जाइडस और परफेक्ट डे दोनों का समान प्रतिनिधित्व होगा। जॉइंट वेंचर वैश्विक बाजारों की जरूरतों को पूरा करने के लिए फरमेंटेड एनिमल फ्री प्रोटीन के निर्माण के लिए एक अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाएगा।

स्टर्लिंग बायोटेक वर्तमान में फरमेंटेशन-बेस्ड एपीआई प्रोडक्ट्स और जिलेटिन का निर्माण और बिक्री करती है। परफेक्ट डे का प्रिसीजन-फरमेंटेड प्रोटीन आइसक्रीम, क्रीम चीज, स्पोर्ट्स न्यूट्रीशन प्रोडक्ट्स और बेक्ड गुड्स में पाया जाता है।

खरीद से Zydus की एक नए सेगमेंट में एंट्री


यह जॉइंट वेंचर उच्च गुणवत्ता वाले और पर्यावरण के अनुकूल प्रोटीन प्रोडक्ट्स के उत्पादन में तेजी लाएगा, पर्यावरणीय प्रभाव को कम करेगा। साथ ही फरमेंटेशन-बेस्ड और एथिकली सोर्स्ड न्यूट्रीशन की बढ़ती उपभोक्ता मांग को पूरा करेगा। इस खरीद से हेल्थ और न्यूट्रीशन के लिए स्पेशलाइज्ड बायोटेक प्रोडक्ट्स में जाइडस की एंट्री होगी। परफेक्ट डे अपनी उभरती बाजार विकास रणनीति के हिस्से के रूप में भारत में अपनी तकनीकी क्षमताओं को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाएगी, जबकि जाइडस अपनी मजबूत मैन्युफैक्चरिंग और कमर्शियल एक्सपर्टीज का लाभ उठाना जारी रखेगी।

YES Bank पर CRISIL Ratings का भरोसा बढ़ा, रेटिंग की अपग्रेड

जाइडस लाइफसाइंसेज का मार्केट कैप 1.18 लाख करोड़

नोवावन कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड इस लेनदेन के लिए परफेक्ट डे के लिए एक विशेष वित्तीय सलाहकार के रूप में कार्य कर रही है। जाइडस लाइफसाइंसेज लिमिटेड के शेयर शुक्रवार, 23 अगस्त को बीएसई पर 2.57% की गिरावट के साथ 1178.65 रुपये पर बंद हुए। कंपनी का मार्केट कैप 1.18 लाख करोड़ रुपये है। जून 2024 के आखिर तक जाइडस लाइफसाइंसेज में प्रमोटर्स के पास 74.98 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।