Budget 2022: टैक्स से लेकर क्रिप्टो तक, निर्मला सीतारमण के भाषण में किसे क्या मिला? पढ़ें सभी बड़े अपडेट्स - union-budget-2022-live-updates-nirmala-sitharaman-stock market-reit-invstits-pf-contribution-cryptocurrency-income-tax-news-custom-duty-relief-gold-silver-price-etf | Moneycontrol Hindi
Hindi
  • Hello, Login
Moneycontrol - Hindi Business NewsBe a PRO
  • होम
  • मार्केट
  • समाचार
  • आपका पैसा
  • इंडिया
  • IPO
  • वेब स्टोरीज
  • हेल्थ
  • ट्रैवल
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • कमोडिटी
  • मेरा टीवी LIVE
  • #NKSK
  • Bihar Chunav 2025
  • Income Tax
  • ऑटो
  • लाइफस्टाइल
  • एंटरटेनमेंट
  • Trends
  • वर्ल्ड
  • पर्सनल टेक
  • एग्रीकल्चर
  • एजुकेशन
  • जॉब
  • धर्म
  • एस्ट्रो
  • स्पोर्ट्स new
  • पेट्रोल प्राइस new
  • डीजल प्राइस new
  • गोल्ड प्राइस
  • सिल्वर प्राइस
  • होम
  • मार्केट
  • समाचार
  • आपका पैसा
  • इंडिया
  • IPO
  • वेब स्टोरीज
  • हेल्थ
  • ट्रैवल
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो
  • कमोडिटी
  • मेरा टीवी LIVE
  • #NKSK
  1. होम
  2. समाचार
  3. Opinion
  4. Budget 2022: टैक्स से लेकर क्रिप्टो तक, निर्मला सीतारमण के भाषण में किसे क्या मिला? पढ़ें सभी बड़े अपडेट्स

लाइव ब्लॉग

LiveRefresh रिफ्रेश करे
MoneyControl News  
FEBRUARY 01, 2022/ 6:42 PM

Budget 2022: टैक्स से लेकर क्रिप्टो तक, निर्मला सीतारमण के भाषण में किसे क्या मिला? पढ़ें सभी बड़े अपडेट्स

Union Budget 2022: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए देश का आम बजट (Budget 2022) लोकसभा में पेश कर दिया है। टैक्सपेयर्स के लिए बजट में कोई खास राहत नहीं है। वित्त मंत्री इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं करने का प्रस्ताव रखा। बजट 2022 के सभी बड़े अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए Moneycontrol Hindi के साथ....

Story continues below Advertisement
Remove Ad

बजट 2022 के वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
FEBRUARY 01, 2022 / 5:54 PM IST

RBI जो डिजिटल करेंसी जारी करेगी वो ऑफिसियल लीगल टेंडर होगा- पीयूष गोयल

रिजर्व बैंक जो डिजिटल करेंसी जारी करेगी वो ऑफिसियल लीगल टेंडर होगा। प्राइवेट क्रिप्टोकरेंसी को सरकार लीगल टेंडर नहीं मानती, अगर उसे कोई संपत्ति के रूप में रखना चाहें तो रखते हैं: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

FEBRUARY 01, 2022 / 5:52 PM IST

Budget 2022: अब बिजनेस करना होगा आसान, FM निर्मला सीतारमण ने खत्म कर दिए 1,486 केंद्रीय कानून

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार 1 फरवरी को बजट पेश करते हुए 1,486 केंद्रीय कानूनों को खत्म करने का ऐलान किया। वित्त मंत्रालय ने बताया कि सरकार पिछले 2 सालों में 25,000 से अधिक अनुपालनों को पहले ही वापस ले चुकी है। अब वित्त मंत्रालय ने 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' को बढ़ावा देने के लिए 1,486 और केंद्रीय कानूनों को खत्म करने का ऐलान किया है। पढ़ें पूरी डिटेल...

FEBRUARY 01, 2022 / 5:48 PM IST

बजट को समझने के लिए समझदारी तो चाहिए- पीयूष गोयल

बजट को लेकर विपक्ष की प्रतिक्रिया पर बोलते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि बजट को समझने के लिए समझदारी तो चाहिए, उनको आंकड़े देखने नहीं आते इसलिए उन्हें (राहुल गांधी) 'ज़ीरो सम' दिखता है।

FEBRUARY 01, 2022 / 5:47 PM IST

बजट पर बोलते हुए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि बजट में रेलवे को 1,37,000 करोड़ रुपए का कैपिटल निवेश का सहयोग दिया गया है। इससे रेलवे में कई सालों से जो परियोजनाएं रुकी हुई थीं, उनको फिर से शुरू करने में मदद मिलेगी।

FEBRUARY 01, 2022 / 5:43 PM IST

Budget Announcement: वित्त वर्ष 2023 के लिए 35% की वृद्धि के 7.50 लाख करोड़ रुपये होगा कैपेक्स, वित्त मंत्री ने किया ऐलान

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance minister Nirmala Sitharaman) ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2023 के लिए पूंजीगत व्यय यानी कि कैपेक्स (capital expenditure) में 35.4% की वृद्धि के साथ इसे 7.50 लाख किये जाने की घोषणा की जबकि वित्त वर्ष 2022 के लिए कैपेक्स 5.54 लाख करोड़ रुपये रहा था। पढ़ें पूरी डिटेल...

FEBRUARY 01, 2022 / 5:41 PM IST

Budget 2022 | 2022-23 में नेशनल हाईवे नेटवर्क में होगा 25,000 kms का विस्तार, रोज बनेगी 70 kms सड़क

फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमन ने 1 फरवरी को अपने बजट प्रजेंटेशन में एलान किया कि प्रधान मंत्री के गति शक्ति प्लान के तहत 2022-23 में देश में नेशनल हाईवे के नेटवर्क में 25,000 किलोमीटर की बढ़ोतरी की जाएगी। पढ़ें पूरी डिटेल...

FEBRUARY 01, 2022 / 5:40 PM IST

Budget 2022: जानिए सरकारी खजाने में टैक्स से कितने पैसे आएंगे और कितना होगा खर्च, यह है पूरा गणित

बजट डॉक्यूमेंट (Budget document) के मुताबिक, सरकारी खजाने में हर एक रुपये में से 58 पैसे डायरेक्ट और इन्डायरेक्ट (direct and indirect) टैक्स के जरिए आएंगे। सरकारी ख़जाने में प्रति रुपये 35 पैसे उधार और दूसरी देनदारियों (borrowings and other liabilities) से आएंगे। वहीं 5 पैसे विनिवेश (disinvestment) जैसे गैर-कर राजस्व (non-tax revenue) से और 2 पैसे गैर-ऋण पूंजीगत (non-debt capital) से आएंगे। पढ़ें पूरी खबर...

FEBRUARY 01, 2022 / 5:39 PM IST

Budget 2022: 44,605 करोड़ रुपये की लागत से केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट को किया जाएगा पूरा, हजारों किसानों को होगा फायदा

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने हजारों किसानों को तोहफा देते हुए केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट (Ken-Betwa link project) के लिए 45,000 करोड़ रुपये के बजट की घोषणा की। वित्त मंत्री ने मंगलवार को कहा कि 44,605 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट को कार्यान्वित किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

FEBRUARY 01, 2022 / 5:37 PM IST

Budget 2022 : दिव्यांगों के लिए कर राहत का ऐलान, लेकिन सीनियर सिटीजंस को कुछ नहीं

फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने आम बजट 2022-23 में बुजुर्गों के लिए कोई ऐलान नहीं किया। हालांकि, दिव्यांगों के लिए कर राहत देने का प्रस्ताव किया गया। साथ ही उन्होंने माता-पिता या गार्जियन की उम्र 60 साल होने पर उनके दिव्यांग आश्रितों को जीवन भर एकमुश्त या एन्युटी के भुगतान का प्रस्ताव किया है। पढ़ें पूरी खबर...

FEBRUARY 01, 2022 / 5:31 PM IST

वर्चुअल डिजिटल असेट्स पर टैक्स को लेकर कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने कहा कि यह जाहिर तौर पर देश के बहुत अमीर लोगों के इशारे पर है। RBI के बजाय, वित्त मंत्री ने आखिरकार घोषणा की है कि क्रिप्टोकरेंसी आज से कानूनी है। अब यह सब भारत के 99.99% लोगों के लिए फायदेमंद नहीं है।

FEBRUARY 01, 2022 / 5:29 PM IST

मैं चकित, स्तब्ध था कि वित्त मंत्री अगले 25 सालों के लिए एक योजना की रूपरेखा तैयार कर रहे थे। सरकार को लगता है कि वर्तमान पर ध्यान देने की कोई जरूरत ही नहीं है और जनता को 'अमृत काल' के उदय होने तक धैर्यपूर्वक इंतजार करने के लिए कहा जा सकता है। यह भारत के लोगों का मजाक उड़ाया जा रहा है: पी चिदंबरम

FEBRUARY 01, 2022 / 5:28 PM IST

पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने कहा कि आज का बजट भाषण किसी वित्त मंत्री द्वारा पढ़ा गया, अब तक का सबसे पूंजीवादी भाषण था। 'गरीब' शब्द पैरा 6 में केवल दो बार आता है और हम वित्त मंत्री को इसे याद रखने के लिए धन्यवाद देते हैं कि इस देश में गरीब लोग हैं; लोग इस पूंजीवादी बजट को खारिज कर देंगे।

FEBRUARY 01, 2022 / 5:22 PM IST

Covid-19 महामारी के दौरान दुनिया भर में लोगों ने नौकरियां गंवाई हैं। हमारे आत्मानिर्भर भारत पैकेज ने बहुत से लोगों की नौकरियां बचाईं। हम विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उन लोगों की मदद करने की कोशिश कर रहे हैं जिन्होंने इस दौरान अपनी नौकरी गंवाई: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

FEBRUARY 01, 2022 / 5:12 PM IST

Budget 2022: जानिए कॉर्पोरेट्स को कैसा लगा निर्मला सीतारमण का चौथा बजट

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना चौथा बजट पेश कर दिया है। टैक्स में छूट, स्टैंडर्ड डिडक्शन में वृद्धि जैसी मध्यम वर्ग की उम्मीदें तो पूरी नहीं हुई हैं। लेकिन, बजट में कोई निगेटिव ऐलान नहीं है। इसका मतलब है कि इससे आपकी जिदंगी की मुश्किल बढ़ने नहीं जा रही है। यही वजह है कि स्टॉक मार्केट्स अच्छी तेजी के साथ बंद हुआ है। आइए जानते हैं कि उद्यमियों को यह बजट कैसा लगा...

FEBRUARY 01, 2022 / 5:08 PM IST

Budget 2022 : कुछ टैक्सपेयर्स अपडेट नहीं कर सकेंगे टैक्स रिटर्न, पूरी तरह जान लीजिए नया नियम

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने मंगलवार को आम बजट, 2022-23 पेश करते हुए अगले साल के लिए इनकम टैक्स रिटर्न (income tax returns) से जुड़े एक नए नियम की घोषणा की। नए नियम के तहत इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) की गलती सुधारने के लिए वन टाइम विंडो उपलब्ध होगी। पढ़ें पूरी डिटेल...

FEBRUARY 01, 2022 / 4:52 PM IST

वित्त सचिव टीवी सोमनाथन ने कहा कि क्रिप्टो टैक्स 1 अप्रैल से लागू होगा।

FEBRUARY 01, 2022 / 4:41 PM IST

टैक्स स्लैब में कोई कटौती नहीं कर पाने के लिए वित्त मंत्री ने मांगी माफी

मीडिया को संबोधित करते हुए, FM सीतारमण ने कहा, "मैं टैक्स स्लैब में कोई कटौती नहीं कर पाने के लिए माफी मांगती हूं, लेकिन कई बार टैक्स में कटौती की जा सकती है और कई बार जनता को भी इंतजार करना पड़ता है।"

FEBRUARY 01, 2022 / 4:37 PM IST

काले धन को वापस लाने के लिए दूसरे देशों के साथ खाता-दर-खाता काम जारी है: निर्मला सीतारमण

काले धन के मुद्दे पर मीडिया को संबोधित करते हुए, FM सीतारमण ने कहा, "भारत में काला धन वापस लाने के लिए जानकारी साझा करने करने पर दूसरे देशों के साथ खाता-दर-खाता काम करना जारी है।"

FEBRUARY 01, 2022 / 4:34 PM IST

महंगाई पर हमारे विचार में कुछ 'गोल-मोल' नहीं- वित्त मंत्री

मुद्रास्फीति के मुद्दे पर मीडिया को संबोधित करते हुए, FM सीतारमण ने कहा, "महंगाई पर हमारे विचार में कुछ 'गोल-मोल' नहीं है। जब आवश्यक वस्तुओं की कीमतें बढ़ती हैं, हां, आम आदमी को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, लेकिन हमने इसका मुकाबला करने के लिए तुरंत कार्रवाई की और खाद्य तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद आयात शुल्क में कटौती की।"

FEBRUARY 01, 2022 / 4:32 PM IST

हम हर ट्रांजैक्शन पर 1% टीडीएस लगाकर उसमें(क्रिप्टो करेंसी) पैसे के हर लेन-देन पर भी नज़र रख रहे हैं: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

FEBRUARY 01, 2022 / 4:32 PM IST

मीडिया को संबोधित करते हुए, FM सीतारमण ने कहा, "हम अभी यह घोषणा नहीं करने जा रहे हैं कि एक क्रिप्टोकरेंसी क्या है, या एक डिजिटल असेट्स क्या है। इसके लिए स्टेक होल्डर्स से बातचीत जारी है।"

FEBRUARY 01, 2022 / 4:24 PM IST

RBI की तरफ से जारी किए जाने वाले सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी के लिए कोई टैक्स योजना नहीं: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

FEBRUARY 01, 2022 / 4:19 PM IST

हम हर लेन-देन पर 1% TDS लगाकर उसमें पैसे के हर लेनदेन (क्रिप्टो परिसंपत्तियों का लेनदेन) पर भी नजर रख रहे हैं: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

FEBRUARY 01, 2022 / 4:14 PM IST

हमने टैक्स नहीं बढ़ाया। एक भी पैसा अतिरिक्त टैक्स के द्वारा कमाने की कोशिश नहीं की। पिछली बार प्रधानमंत्री का आदेश था कि घाटा कितना भी हो, महामारी में जनता पर टैक्स का बोझ नहीं डालना। इस बार भी वही निर्देश थे: इनकम टैक्स से संबंधित सवाल पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला

FEBRUARY 01, 2022 / 4:13 PM IST

PLI को 14 सेक्टर्स तक बढ़ा दिया गया- वित्त मंत्री

वित्त मंत्री ने कहा कि ज्यादा पूंजीगत व्यय से नौकरियां पैदा होंगी, उन्होंने कहा कि PLI को 14 सेक्टर्स तक बढ़ा दिया गया है।

FEBRUARY 01, 2022 / 4:08 PM IST

महामारी के बीच नहीं बढ़ाया टैक्स: वित्त मंत्री

वेतनभोगियों के लिए इनकम टैक्स कम करने पर एक सवाल का जवाब देते हुए, निर्मला सीतारमण ने कहा कि Covid-19 महामारी के बीच पीएम मोदी के निर्देश के बाद टैक्स में बढ़ोतरी नहीं की गई थी।

FEBRUARY 01, 2022 / 4:04 PM IST

वित्त मंत्री ने कहा कि LIC का IPO वित्त वर्ष 22 में पूरा होने की पूरी संभावना है। उन्होंने कहा, "LIC, पूरी संभावना इस साल से गुजर रही है। हमने सरकार की मंशा दिखाई है। एयर इंडिया को मंजूरी मिल गई, NINL को एक खरीदार मिला। हम प्रगति कर रहे हैं और इसमें बहुत यथार्थवादी हैं।"

FEBRUARY 01, 2022 / 3:48 PM IST

बजट 2022-23 'गरीब कल्याण' बजट है- जेपी नड्डा

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, "बजट 2022-23 'गरीब कल्याण' बजट है। यह गरीबों और मजदूरों को सशक्त करेगा। यह बजट बुनियादी ढांचे, ग्रामीण और पहाड़ी क्षेत्रों और पूर्वोत्तर के विकास के लिए समर्पित है। यह बजट सरकार की सामाजिक न्याय और समानता की नीति के अनुरूप है।"

FEBRUARY 01, 2022 / 3:44 PM IST

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि यह दिशाहीन बजट है। इसमें किसानों, महिलाओं और युवाओं को देने के लिए कुछ भी नहीं है। यह बजट किसानों की आय दोगुनी करने और स्मार्ट सिटी परियोजना के बारे में कुछ नहीं कहता।

FEBRUARY 01, 2022 / 3:43 PM IST

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि सरकार को कोरोना काल के बाद एक ऐसा बजट पेश करना चाहिए था, जहां मध्यम वर्ग, छोटे दुकानदार, छोटे व्यवसाय की मदद के लिए संसाधन और पैसा उपलब्ध कराती। इस बजट में महंगाई और बेरोजगारी को कम करने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।

FEBRUARY 01, 2022 / 3:43 PM IST

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा कि बजट में बेरोज़गारी, कृषि क्षेत्र के बारे में कुछ नहीं है। बजट में है क्या? आम नागरिक को बजट में कौनसी राहत दी गई है। बड़े-बड़े उद्योगपतियों को इससे लाभ होगा।

FEBRUARY 01, 2022 / 3:26 PM IST

2.25 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा के MSP की घोषणा सीधे (किसानों को) ट्रांसफर की जाएगी; किसानों की आय दोगुनी होगी। MSMEs के लिए क्रेडिट गारंटी और कई नई योजनाओं की घोषणा की गई है: पीएम मोदी

FEBRUARY 01, 2022 / 3:24 PM IST

मां गंगा की सफाई के अलावा किसानों के कल्याण के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल में गंगा नदी के किनारे प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा। इससे गंगा को रसायन मुक्त बनाने में मदद मिलेगी: पीएम मोदी

FEBRUARY 01, 2022 / 3:23 PM IST

पिछले कुछ घंटों से देख रहा हूं, जिस प्रकार से इस बजट का हर क्षेत्र में स्वागत हुआ है, सामान्य मानवी की जो समारात्मक प्रतिक्रिया आई है, उसने जनता-जनार्दन की सेवा का हमारा उत्साह अनेक गुना बढ़ा दिया है: पीएम मोदी

FEBRUARY 01, 2022 / 3:17 PM IST

भारत के कोटि-कोटि जनों की आस्था, मां गंगा की सफाई के साथ-साथ किसानों के कल्याण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, इन पांच राज्यों में गंगा किनारे, नैचुरल फॉर्मिंग को प्रोत्साहन दिया जाएगा: PM मोदी

FEBRUARY 01, 2022 / 3:17 PM IST

कल सुबह 11 बजे बजट पर विस्तार से बोलूंगा: PM मोदी

मैं इस 'पीपुल फ्रेंडली और प्रोग्रेसिव बजट' के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बधाई देता हूं। कल सुबह 11 बजे बजट पर विस्तार से बोलूंगा: PM मोदी

FEBRUARY 01, 2022 / 3:16 PM IST

हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, नॉर्थ ईस्ट, ऐसे क्षेत्रों के लिए पहली बार देश में पर्वतमाला योजना शुरू की जा रही है। ये योजना पहाड़ों पर ट्रांसपोर्टेशन की आधुनिक व्यवस्था का निर्माण करेगी: PM मोदी

FEBRUARY 01, 2022 / 3:15 PM IST

ये बजट अधिक बुनियादी ढांचा, अधिक निवेश, अधिक विकास और और अधिक नौकरियों की नई संभावनाओं से भरा हुआ है। इससे ग्रीन जॉब्स का भी क्षेत्र और खुलेगा: PM मोदी

FEBRUARY 01, 2022 / 3:15 PM IST

ये बजट 100 साल की भयंकर आपदा के बीच, विकास का नया विश्वास लेकर आया है। ये बजट, अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ ही सामान्य मानवी के लिए, अनेक नए अवसर बनाएगा: PM मोदी

FEBRUARY 01, 2022 / 2:36 PM IST

5G in India: वित्तमंत्री ने कहा - 5G सर्विसेज शुरू करने के लिए 2022 में होगी स्पेक्ट्रम की नीलामी

Budget 2022 Announcement : देश में 5G सेवाओं को शुरू करने के लिए इस साल स्पेक्ट्रम की नीलामी आयोजित की जाएगी। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Union Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने मंगलवार को अपने केंद्रीय बजट 2022 (Union Budget 2022) के भाषण में सरकार की प्राथमिकताओं को रेखांकित करते हुए यह घोषणा की। वित्त मंत्री ने कहा कि पीएलआई योजना (PLI Scheme) के तहत 5जी में डिजाइन आधारित मैनुफैक्चरिंग योजना शुरू की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर...

FEBRUARY 01, 2022 / 2:21 PM IST

संक्षेप में, शॉर्ट टर्म बूस्ट और लॉन्ग टर्म स्ट्रक्चरल जोर का मिश्रण इस बजट की पहचान है: BSE के MD आशीष चौहान

BSE के MD आशीष चौहान ने कहा कि बजट बेहद संतुलित है। यह विकास-उन्मुख नीतियों के लिए खर्च को बढ़ावा देता है, जो रोजगार पैदा करते हैं, विनिर्माण को बढ़ावा देते हैं, कृषि-अर्थव्यवस्था और बुनियादी ढांचे के निर्माण में मदद करते हैं। संक्षेप में, शॉर्ट टर्म बूस्ट और लॉन्ग टर्म स्ट्रक्चरल जोर का मिश्रण इस बजट की पहचान है।

FEBRUARY 01, 2022 / 2:15 PM IST

नीति आयोग के CEO अमिताभ कांत ने कहा कि यह एक बहुत ही प्रगतिशील और दूरंदेशी बजट है। यह भारत को उसके सतत विकास के अगले चरण के लिए तैयार करता है। यह पिछले साल के बजट की निरंतरता है। बजट की असली हाइलाइट्स कैपिटल एक्सपेंडिचर पर इसका भारी विस्तार है। पिछले साल 5.54 लाख करोड़ दिए गए थे इसे बढ़ाकर 7.5 लाख करोड़ कर दिया गया है।

इस बजट ने शहरीकरण और MSME पर बहुत फोकस किया है, MSME की क्रेडिट गारंटी स्कीम को 4.5 लाख करोड़ से बढ़ाकर 5 लाख करोड़ कर दिया गया है। पर्यटन क्षेत्र पर बहुत फोकस किया गया है।

उन्होंने आगे कहा कि यह बजट विकास के सूर्योदय क्षेत्रों को देखता है। भारत को डिजिटल होने की जरूरत है और यही बजट यही दिखाता है। यह शहरीकरण, क्लीन इलेक्ट्रिसिटी, क्लीन मोबिलाइजेशन और डिजिटल रुपए पर जोर देता है।

अमिताभ कांत ने कहा कि बजट में कहा गया है कि क्रिप्टो जैसे वर्चुअल असेट्स पर प्रतिबंध नहीं लगाया जाएगा, लेकिन इसे एक दूसरी असेट क्लास के रूप में माना जाएगा और कैपिटेल गेन पर 30% का टैक्स लगेगा। यह फैसला इसके रेगुलेशन के लिए किया गया, जो क्रिप्टो जैसे नए असेट क्लास के लिए एक अच्छी बात है।

FEBRUARY 01, 2022 / 2:02 PM IST

'कवच' को लेकर की गई घोषणा रेलवे के लिए गेमचेंजर साबित होगी- PHDCCI के चेयरमैन संदीप अग्रवाल

औद्योगिक मामलों की समिति, PHDCCI के चेयरमैन संदीप अग्रवाल ने कहा कि यह एक बेहतरीन बजट है... 'कवच' को लेकर की गई घोषणा रेलवे के लिए गेमचेंजर साबित होने वाली है। यह स्वदेशी तकनीक भारत में ट्रेन की गति के साथ-साथ डेंसिटी में सुधार करेगी।

FEBRUARY 01, 2022 / 1:55 PM IST

Budget 2022: मोबाइल फोन और कपड़े सहित ये सामान हुए सस्ते, नकली गहने सहित इन चीजों के बढ़ेंगे दाम!

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार 1 फरवरी को वित्त वर्ष 2022-23 के लिए आम बजट पेश किया। बजट के दौरान मोदी सरकार का सबसे अधिक जोर देश के इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर पर दिखा। वित्त मंत्री ने कहा कि भारतीय अर्थव्यस्था कोरोना के चलते आई मंदी से उबर रही है और यह बजट पब्लिक इनवेस्टमेंट के जरिए देश के आर्थिक ग्रोथ की नींव रखेगा। पढ़ें पूरी खबर...

FEBRUARY 01, 2022 / 1:49 PM IST

इस बेहतरीन बजट के लिए वित्त मंत्री का धन्यवाद: नितिन गडकरी

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि कृषि, ग्रामीण क्षेत्रों, सभी क्षेत्रों के कल्याण को प्राथमिकता दी गई और इसके बाद बुनियादी ढांचे पर ध्यान दिया गया। मेरे मंत्रालय में 'पर्वत माला' परियोजना की शुरूआत पहाड़ी क्षेत्रों के लिए एक महान उपहार है; रोजगार पैदा करेगा। इस बेहतरीन बजट के लिए वित्त मंत्री का धन्यवाद।

FEBRUARY 01, 2022 / 1:48 PM IST

FICCI के अध्यक्ष संजीव मेहता ने कहा कि व्यापार के नजरिए से दो चीजे कंसिस्टेंसी ऑफ पॉलिसी और कंसिस्टेंसी ऑफ टैक्स रेट महत्वपूर्ण हैं। इसके लिए मैं वित्त मंत्री का धन्यवाद करूंगा कि उन्होंने इसमें ज़्यादा बदलाव नहीं किए। नए टैक्स भी लागू नहीं किए गए।

FEBRUARY 01, 2022 / 1:46 PM IST

डिफेंस सेक्टर में रिसर्च और डेवलपमेंट के लिए पर्याप्त बजट- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि रक्षा सहित कई क्षेत्रों में रिसर्च और डेवलपमेंट के लिए पर्याप्त राशि आवंटित की गई है। आरएंडडी बजट का 25 प्रतिशत स्टार्टअप और निजी संस्थाओं के लिए आरक्षित करने का प्रस्ताव एक उत्कृष्ट कदम है।

FEBRUARY 01, 2022 / 1:43 PM IST

अर्थव्यवस्था के लिए एक बूस्टर शॉट है यह बजट- BJP सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौर

BJP सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा कि यह आम आदमी के लिए बहुत अच्छा बजट है... इन्फ्रास्ट्रक्चर में 35% की बढ़ोतरी के साथ, अर्थव्यवस्था को स्वचालित रूप से गति देने के लिए। यह एक बूस्टर शॉट है जो देश के पैसे को देश में रखते हुए देश में विनिर्माण को गति देगा।

FEBRUARY 01, 2022 / 1:41 PM IST

डिजिटल करेंसी प्रस्ताव ठीक, लेकिन आम नागरिकों चिंता ज्यादा- शशि थरूर

कांग्रेस सांसद शशि थरूर कहा कि बहुत साफ है कि जहां तक ​​डिजिटल करेंसी का संबंध है, सरकार उस दिशा में आगे बढ़ रही है। मेरी जानकारी के अनुसार, एक उचित प्रस्ताव है, मुझे नहीं लगता कि हम इसकी आलोचना करेंगे, लेकिन हम आम नागरिकों के लिए बजट में सामग्री की कमी को लेकर ज्यादा चिंतित हैं।

FEBRUARY 01, 2022 / 1:20 PM IST

गरीबों, गांव, पूर्वोत्तर के लिए है यह बजट- किरण रिजिजू

केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि ये बहुत समावेशी बजट है, ये बजट गरीबों, गांव, पूर्वोत्तर के लिए है। इस बजट में वित्तीय क्षेत्र में काफी रिफॉर्म लाए गए हैं। जिस तरह से अर्थव्यवस्था में रिकवरी हुई है, उस तरह से ये बहुत अच्छा बजट है।

Sign Up

OKAY
  • होम
  • बाजार
  • लोन
  • SPIN2WIN
  • समाचार
  • पोर्टफोलियो