Q1 नतीजों के बाद Credo Brands, IIFL Finance समेत इन 10 शेयरों पर पड़ी 20 प्रतिशत की मार

शुक्रवार, 1 अगस्त को कई कंपनियों के शेयरों पर उनके अप्रैल—जून 2025 तिमाही के नतीजों का असर देखा गया। ये नतीजे या तो शुक्रवार को शेयर बाजार में ट्रेडिंग चालू रहने के दौरान या फिर गुरुवार को बाजार बंद होने के बाद घोषित किए गए।

अपडेटेड Aug 01, 2025 पर 20:16
Story continues below Advertisement
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
शुक्रवार, 1 अगस्त को कई कंपनियों के शेयरों पर उनके अप्रैल—जून 2025 तिमाही के नतीजों का असर देखा गया। ये नतीजे या तो शुक्रवार को शेयर बाजार में ट्रेडिंग चालू रहने के दौरान या फिर गुरुवार को बाजार बंद होने के बाद घोषित किए गए। 1 अगस्त को वैसे तो कई शेयर गिरे लेकिन 10 प्रमुख शेयर ऐसे रहे, जो तिमाही नतीजों के बाद 20 प्रतिशत तक लुढ़क गए। आइए जानते हैं इन 10 शेयरों के बारे में...
शुक्रवार, 1 अगस्त को कई कंपनियों के शेयरों पर उनके अप्रैल—जून 2025 तिमाही के नतीजों का असर देखा गया। ये नतीजे या तो शुक्रवार को शेयर बाजार में ट्रेडिंग चालू रहने के दौरान या फिर गुरुवार को बाजार बंद होने के बाद घोषित किए गए। 1 अगस्त को वैसे तो कई शेयर गिरे लेकिन 10 प्रमुख शेयर ऐसे रहे, जो तिमाही नतीजों के बाद 20 प्रतिशत तक लुढ़क गए। आइए जानते हैं इन 10 शेयरों के बारे में...

Credo Brands Marketing
जींस वाले मुफ्ती ब्रांड की पेरेंट कंपनी का शेयर शुक्रवार को BSE पर 20% के लोअर सर्किट 132.20 रुपये पर बंद हुआ। यह लिस्टिंग के बाद से अब तक किसी एक दिन में शेयर में आई सबसे बड़ी गिरावट रही। कंपनी दिसंबर 2023 में शेयर बाजारों में लिस्ट हुई थी। IPO प्राइस 280 रुपये था लेकिन अब शेयर इससे भी नीचे है। जून 2025 तिमाही के दौरान कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 3% गिरा, शुद्ध मुनाफा 36 प्रतिशत गिरा, जबकि मार्जिन 100 बेसिस पॉइंट्स तक कम हो गया।

Dhanuka Agritech  शुक्रवार को शेयर 14% से ज्यादा गिरावट के साथ BSE पर 1643.65 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी का जून तिमाही में रेवेन्यू सालाना आधार पर 7 प्रतिशत और शुद्ध मुनाफा 13 प्रतिशत बढ़ा। फिर भी शेयर टूटा।

Graphite India
जून 2025 तिमाही के EBITDA में पिछले साल के मुकाबले 61% की गिरावट आई है। मार्जिन 9 प्रतिशत गिरकर केवल 6.5% रह गया। शेयर BSE पर 8 प्रतिशत की गिरावट के साथ 527.40 रुपये पर बंद हुआ है।

IIFL Finance
शुक्रवार को शेयर में मार्च 2024 के बाद से एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट देखी गई। शेयर BSE पर 10 प्रतिशत से ज्यादा टूटकर 426.95 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 8 कारोबारी सत्रों में से 7 में शेयर में गिरावट आई है। जेफरीज ने IIFL फाइनेंस के शेयर के लिए रेटिंग घटाकर "होल्ड" कर दी है और ₹465 का टारगेट प्राइस रखा है। जून तिमाही में कंपनी का मुनाफा एक साल पहले से 19 प्रतिशत घट गया। वहीं रेवेन्यू 12.7% बढ़ गया।

RR Kabel
जून तिमाही में EBITDA में तिमाही आधार पर 50% और रेवेन्यू में 14% की बढ़ोतरी हुई। सालाना आधार पर EBITDA 48.5% उछला, वहीं EBITDA मार्जिन बढ़कर 6.8% हो गया। इसके बावजूद शेयर 7% से अधिक की गिरावट के साथ 1335.25 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 39.5% और रेवेन्यू 13.8% बढ़ा।

UPL
जून तिमाही में कंसोलिडेटेड बेसिस पर घाटा कम होकर 176 करोड़ रुपये रह गया। एक साल पहले यह 527 करोड़ रुपये था। इनकम एक साल पहले के 9165 करोड़ रुपये से बढ़कर 9359 करोड़ रुपये हो गई। शुद्ध कर्ज साल-दर-साल आधार पर घट गया लेकिन तिमाही आधार पर बढ़ गया। शेयर BSE पर 5 प्रतिशत से ज्यादा गिरावट के साथ 664.75 रुपये पर बंद हुआ।

GSK Pharma
जून तिमाही के दौरान कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 12 प्रतिशत बढ़ गया। हालांकि इनकम मामूली तौर पर कम होकर 849 करोड़ रुपये रह गई। मार्जिन में साल-दर-साल आधार पर 300 बेसिस पॉइंट्स की वृद्धि हुई। मुनाफा और मार्जिन बढ़ने के बावजूद शेयर 7 प्रतिशत से ज्यादा गिरकर 2933.90 रुपये पर बंद हुआ। मैनेजमेंट ने रेवेन्यू में गिरावट के लिए सीजनल फैक्टर्स को जिम्मेदार ठहराया है।

इसी तरह तिमाही नतीजों के बाद निवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी का शेयर BSE पर 7% गिरकर 81.54 रुपये पर, प्रूडेंट कॉरपोरेट एडवाइजरी सर्विसेज का शेयर 7.6% लुढ़ककर 2686.30 रुपये पर और किर्लोस्कर ब्रदर्स का शेयर 5% टूटकर 1871.20 रुपये पर बंद हुऔ कई अन्य स्टॉक भी शुक्रवार को कमाई में गिरावट का शिकार हुए।