Get App

निर्मला सीतारमण के पास है साड़ियों की बेहतरीन कलेक्शन, कांजीवरम से लेकर रेशम तक देखिए तस्वीरें

केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण की साड़ी कलेक्शन के बारे में अकसर चर्चा होती रहती है। देखने में बिलकुल साधारण सी ये साड़ियां भारत के इतिहास और कला का अनूठा उदाहरण हैं। बजट के दौरान वित्त मंत्री की साड़ियों पर भी लोगों का खास फोकस जाता है। आइए उनकी इन साड़ियों की खास कलेक्शन पर नजर डालते हैं।

MoneyControl News
अपडेटेड Jan 30, 2024 पर 16:43
निर्मला सीतारमण के पास है साड़ियों की बेहतरीन कलेक्शन, कांजीवरम से लेकर रेशम तक देखिए तस्वीरें

2019 में निर्मला सीतारमण ने पहली बार बजट पेश किया। वित्त मंत्री इस दौरान एक ब्राइट पिंक और गोल्डन बॉर्डर की मंगलागिरी साड़ी में नजर आई थीं। ये पहला मौका था जब ब्रीफकेस के ट्रेंड को खत्म कर बही खाते के साथ बजट पेश किया गया।

2020 के बजट के दिन निर्मला सीतारमण एक पीले रंग की साड़ी में नजर आईं। भारतीय संस्कृति में पीले रंग को उत्सव और उत्साह से जोड़कर देखा गया है। ‘Aspirational India’ थीम के साथ इस साड़ी के रंग को मैच किया गया था।

2021 के बजट में वित्त मंत्री ने लाल और ऑफ व्हाइट रंग की रेशम से बनी पोचमपल्ली साड़ी पहनी थी। साड़ी के बॉर्डर पर इकत पैटर्न बना था वहीं बॉर्डर सुनहरे और हरे रंग का था। पोचमपल्ली इकत पारंपरिक रूप से तेलंगाना के भूदान पोचमपल्ली में बनाया जाता है। इसे 'भारत के रेशम शहर' के रूप में जाना जाता है।

चौथा बजट पेश करते वक्त निर्मला सीतारमण एक जंग लगे लोहे के रंग और मरून के कॉम्बिनेशन से बनी एक हैंडलूम साड़ी वित्त मंत्री ने पहनी थी इस साड़ी के बॉर्डर पर सिल्वर धागों का महीन काम था। ये एक बोमकई साड़ी थी जिसे खासतौर पर ओडिशा में बनाया जाता है।

2023 बजट को पेश करने से पहले निर्मला सीतारमण ने एक लाल रेशम की साड़ी पहनी है जिसके बॉर्डर पर काले धागों और सुनहरे रंग की डिटेलिंग थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें