
Aero Show India 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) एयरो इंडिया 2023 प्रदर्शनी के उद्घाटन के लिए बेंगलुरु में मौजूद रहेंगे। PMO वेबसाइट के मुताबिक, पीएम मोदी का यहां 13 फरवरी को ‘एयरो इंडिया शो’ का उद्घाटन करने का कार्यक्रम तय है।
Aero Show India 2023: रक्षा मंत्री रजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने कहा कि बेंगलुरु में आगामी ‘एयरो इंडिया-2023’ प्रदर्शनी ना केवल एयरोस्पेस क्षेत्र में देश की बढ़ती ताकत का प्रदर्शन करेगी, बल्कि एक मजबूत और आत्मनिर्भर ‘नए भारत’ के उदय को भी दर्शाएगी।
Aero Show India 2023: एयरो इंडिया-2021 में 600 से अधिक प्रदर्शकों ने फिजिकल और वर्चुअल मोड में उपस्थिति दर्ज की थी। दुनिया के 63 देशों में लगभग 3,000 बिजनेस-टू-बिजनेस बैठकें भी आयोजित की गईं।
Aero Show India 2023: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि उम्मीद है कि एयरो इंडिया-2023 प्रदर्शकों और मित्र देशों के प्रतिनिधियों की बड़ी उपस्थिति के साथ पिछले संस्करण में निर्धारित बेंचमार्क को पार कर जाएगा।
Aero Show India 2023: इससे पहले एयरो इंडिया शो का 13वां संस्करण 2021 में आयोजित किया गया था, जो कोरोना महामारी के कारण तीन दिनों के लिए हुआ था। इस अवसर पर रक्षा मंत्री ने लोगों को एयरो इंडिया शो में आमंत्रित भी किया।