Get App

Coronavirus Updates: कितना खतरनाक है कोरोना का नया वेरिएंट XBB.1.5? कितनी तेजी से फैल सकता है? जानें सभी सवालों के जवाब

Coronavirus Updates: भारत में कोरोना वायरस (Covid-19 New Variant) के XBB.1.5 वेरिएंट के मामलों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है। अमेरिका में XBB.1.5 वेरिएंट को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। XBB.1.5 वेरिएंट को 'Kraken Variant' नाम दिया गया है। हालांकि, इस नाम को अभी WHO की तरफ से मंजूरी नहीं दी गई है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) के मुताबिक, यह Covid-19 का अब तक का सबसे अधिक तेजी से फैलने वाला वेरिएंट है

Translated By: Akhilesh
अपडेटेड Jan 06, 2023 पर 19:29
Coronavirus Updates: कितना खतरनाक है कोरोना का नया वेरिएंट XBB.1.5? कितनी तेजी से फैल सकता है? जानें सभी सवालों के जवाब

XBB.1.5 Variant: कोरोना वायरस का XBB.1.5 वेरिएंट ओमीक्रोन XBB वेरिएंट का ही एक सब-वेरिएंट है। यह ओमीक्रोन BA.2.10.1 और BA.2.75 सब-वेरिएंट का पुनः संयोजक है। अमेरिका में कोरोना वायरस से संक्रमित 44 प्रतिशत मरीजों में XBB और XBB.1.5 वेरिएंट ही पाया गया है।

XBB.1.5 Variant: ओमीक्रोन के BF.7 सब-वेरिएंट के भी 7 मामलों की पुष्टि हुई है, जिनमें से पश्चिम बंगाल में चार, गुजरात में दो और ओडिशा में एक मामला सामने आया है। चीन में कोविड-19 महामारी की मौजूदा भयावह लहर के लिए कोरोना वायरस के इसी वेरिएंट को जिम्मेदार माना जा रहा है।

XBB.1.5 Variant: ओरिजनल XBB वेरिएंट पहले ही सिंगापुर और भारत समेत कई देशों में संक्रमण का कहर बरपा चुका है। WHO ने पहली बार पिछले अक्टूबर में इसे लेकर चिंता जताई थी।

XBB.1.5 Variant: दिसंबर की शुरुआत में अमेरिका में कोरोना के कुल मामलों में महज एक फीसदी केस इस वेरिएंट के थे। US CDC के मुताबिक, महीने के आखिर तक इस वेरिएंट का प्रकोप इतना तेजी से बढ़ा कि 41 फीसदी केस इस वेरिएंट के हो गए। चौंकाने वाली बात ये है कि उत्तर-पूर्वी राज्यों में ये आंकड़ा 70 फीसदी तक पहुंच गया।

XBB.1.5 Variant: WHO की कोरोना तकनीकी प्रमुख मारिया वैन केरखोव ने 4 जनवरी को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि XBB.1.5 हाल में खोजे गए नए वेरिएंट में सबसे ज्यादा तेजी से फैलने वाला वेरिएंट है। केवल 29 देशों ने इस नए वेरिएंट से जुड़े संक्रमण के मामले अपने यहां मिलने की जानकारी दी है।

XBB.1.5 Variant: स्वास्थ्य अधिकारी चेतावनी दे रहे हैं कि टेस्टिंग में गिरावट के कारण यह बहुत ज्यादा तेजी से और चुपचाप तरीके से फैल सकता है। हालांकि, दूसरे कई देशों में XBB.1.5 वेरिएंट के कम ही मामले सामने आए हैं, लेकिन तस्वीर बहुत तेजी से बदल रही है।

XBB.1.5 Variant: नया वेरिएंट कितना खतरनाक है कि ये नेचुरल इम्यूनिटी या कोरोना वैक्सीन के जरिए मिली पिछली सुरक्षा से बचने और उन लोगों को फिर से संक्रमित करने की क्षमता रखता है, जो Covid-19 से उबर चुके हैं। इस वेरिएंट से बचने के लिए कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करें।

XBB.1.5 Variant: XBB.1.5 और पिछले वेरिएंट के कारण होने वाले मामलों के बीच रिपोर्ट की गई गंभीरता में कोई खास अंतर नहीं है। वैज्ञानिकों से जुड़े दूसरे स्ट्रेन की तरह, हालांकि, XBB.1.5 ध्यान आकर्षित कर रहा है, क्योंकि ये इम्यूनिटी से बचने के संकेट दिखा रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें