T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया टी-20 वर्ल्ड कप 2022 की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार, देखें स्टेडियम की तस्वीरें

T20 World Cup 2022: ICC मेन्स T20 विश्व कप 2022 ऑस्ट्रेलिया में 16 अक्टूबर से शुरू होने वाला है। यह पुरुष टी20 विश्व कप का आठवां एडिशन होगा। पिछले T20 विश्व कप का फाइनल ऑस्ट्रेलिया ने जीता था। टी-20 विश्वकप में भारत अपना पहला मैच 23 अक्टूबर को चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा

अपडेटेड Oct 13, 2022 पर 21:29
Story continues below Advertisement
दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में स्थित एडिलेड ओवल (Adelaide Oval) ने 150 से अधिक वर्षों से क्रिकेट मैचों की मेजबानी की है। इस खेल मैदान की क्षमता 53,500 है।
दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में स्थित एडिलेड ओवल (Adelaide Oval) ने 150 से अधिक वर्षों से क्रिकेट मैचों की मेजबानी की है। इस खेल मैदान की क्षमता 53,500 है।

ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में स्थित गाबा (Gabba in Queensland) तेज और उछाल वाली पिचों के लिए प्रसिद्ध है। जानकारों के मुताबिक, टी 20 क्रिकेट के लिए यह पिच बिल्कुल सही है। स्टेडियम में करीब 42,000 लोग बैठ सकते हैं।

कार्दिनिया पार्क (Kardinia Park) में सिर्फ 30,000 से अधिक लोग बैठते हैं। मेलबर्न से एक घंटे की ड्राइव की दूरी पर स्थित इस स्टेडियम ने कई अंतरराष्ट्रीय टी20 मैचों और सॉकर फ्रेंडली की मेजबानी की है।

बेलेरिव ओवल (Bellerive Oval) की क्षमता 20,000 है। यह क्षमता के मामले में तस्मानिया का दूसरा सबसे बड़ा स्टेडियम बन गया है। यह तस्मानिया का एकमात्र स्थल भी है जो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की मेजबानी करता है।

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) दक्षिणी गोलार्ध का सबसे बड़ा और दुनिया का 10वां सबसे बड़ा स्टेडियम है। इसकी क्षमता 100,000 से अधिक है। इस ऐतिहासिक स्टेडियम का निर्माण 1,853 में किया गया था।

पर्थ स्टेडियम (Perth Stadium) ऑस्ट्रेलिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टेडियम है, जिसमें 60,000 से अधिक लोग बैठकर क्रिकेट का आनंद उठा सकते हैं।

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (Sydney Cricket Ground) सैकड़ों साल पुराना स्टेडियम है। इसमें 48,000 लोगों के बैठने की क्षमता है। इस स्टेडियम में टी-20 वर्ल्ड कप के कई प्रमुख मैच खेले जाने हैं।