Get App

T20 World Cup 2022: भारत ने नीदरलैंड को 56 रन से हराया, कोहली, रोहित और सूर्यकुमार ने लगाए अर्धशतक, देखें तस्वीरें

T20 World Cup 2022: टी20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। भारत ने गुरुवार को अपने दूसरे मैच में नीदरलैंड को 56 रनों से हरा दिया। विराट कोहली ने लगातार दूसरा अर्धशतक बनाया। विराट के अलावा रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने भी अर्धशतक जड़े। हालांकि, केएल राहुल ने फिर निराश किया।

Curated By: Akhilesh
अपडेटेड Oct 27, 2022 पर 19:02
T20 World Cup 2022: भारत ने नीदरलैंड को 56 रन से हराया, कोहली, रोहित और सूर्यकुमार ने लगाए अर्धशतक, देखें तस्वीरें

भारतीय टीम के दो विकेट पर 179 रनों के जवाब में नीदरलैंड 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 123 रन ही बना सका। नीदरलैंड लक्ष्य का पीछा करने में असफल रहा। टीम की ओर से टिम प्रिंगल (20) और कॉलिन एकरमैन (17) ने सबसे ज्यादा रन बनाए।

सूर्यकुमार यादव 25 गेंद में 51 रन बनाकर नाबाद रहे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड टीम की शुरूआत से दबाव में दिखी, क्योंकि भारतीय गेंदबाजों ने शानदार लाइन और लेंथ पर गेंदबाजी की।

नीदरलैंड की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 123 रन ही बना सकी। शारिज अहमद (16) और पॉल वैन मीकेरेनी (14) नाबाद रहे। इस तरह भारत ने 56 रनों से मैच अपने नाम कर लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

भारत की ओर से अक्षर पटेल, आर अश्विन, भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह ने दो-दो विकेट चटकाए। वहीं, मोहम्मद शमी ने एक विकेट लिया। सूर्य को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।


भारतीय गेंदबाज नीदरलैंड टीम पर कहर बनकर टूट रहे थे, जिससे वह लक्ष्य का पीछा करने के दौरान बड़ी साझेदारी नहीं कर सके, क्योंकि अर्शदीप ने लोगन वैन बीकी (3) और फ्रेड क्लासेन (0) को चलता किया।

भारत की ओर से अक्षर पटेल, आर अश्विन, भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह ने दो-दो विकेट चटकाए। वहीं, मोहम्मद शमी ने एक विकेट लिया। सूर्य को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

16वां ओवर फेंकने आए शमी ने टिम प्रिंगल (20) को कोहली के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद, अगले ओवर में भुवनेश्वर ने स्कॉट एटवडर्स (5) को अपना शिकार बनाया।

शानदार फॉर्म में चल रहे विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा के अर्धशतकों की मदद से भारत ने नीदरलैंड के खिलाफ दो विकेट पर 179 रन बनाए। पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में 82 रन की नाबाद मैच जिताने वाली पारी खेलने वाले कोहली ने 44 गेंद में नाबाद 62 रन बनाए, जबकि रोहित ने 39 गेंद में 53 रन की पारी खेली।

जल्द ही अक्षर ने बास डी लीडे (16) को कैच आउट कर अपना दूसरा विकेट हासिल किया, जिससे नीदरलैंड को 47 रनों पर तीसरा झटका लगा। इसके बाद, अश्विन ने 12.4 ओवर में कॉलिन एकरमैन (17) और टॉम कूपर (9) को पवेलियन भेज विपक्षी की कमर तोड़ दी। नीदरलैंड की आधी टीम 63 रनों पर सिमट गई।

नीदरलैंड के खिलाड़ी पावरप्ले में दो विकेट खोकर महज 27 रन ही बना सके। इस दौरान, भुवनेश्वर ने विक्रमजीत सिंह (1) को बोल्ड और अक्षर ने मैक्स ओ डोड (16) को कैच आउट कराया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें