साउथ की सुपरस्टार कीर्ति सुरेश अपनी फिल्म 'बेबी जॉन' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में उनकी दमदार एक्टिंग ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी शानदार परफॉर्मेंस की झलक मिलती है।(image source: social media)
कीर्ति सुरेश ने हाल ही में अपने करियर के उतार-चढ़ाव पर बात की। उन्होंने बताया कि उनका सफर कभी आसान नहीं रहा। लगातार फ्लॉप फिल्मों के कारण उन्हें मानसिक तनाव का सामना करना पड़ा। लेकिन उन्होंने हार मानने की बजाय अपनी गलतियों से सीखा।(image source: canva)
एक्ट्रेस का कहना है, 'आप सभी को खुश नहीं कर सकते। काम उन्हीं के लिए करना चाहिए जो आपकी कला को समझते और सराहते हैं।' उन्होंने हर असफलता को अपने लिए एक सीख के रूप में लिया और खुद को बेहतर बनाया।
कीर्ति अब केवल ऐसी फिल्में साइन करती हैं जो उनके लिए खास और चुनौतीपूर्ण हों। उनका मानना है कि सिर्फ मेहनत से नहीं, बल्कि सही दिशा में मेहनत करने से ही सफलता मिलती है। यह बदलाव उनके करियर के लिए अहम साबित हुआ।
लगातार फ्लॉप फिल्मों के बाद कीर्ति को 'अनलकी' कहा जाने लगा। यह सुनकर उनका आत्मविश्वास जरूर डगमगाया, लेकिन उन्होंने खुद को संभाला। फिल्में जैसे 'पेंगुइन', 'रंग दे' और 'गुड लक सखी' बॉक्स ऑफिस पर नहीं चलीं, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी।
कीर्ति की फिल्म 'महानटी' (2018) ने उन्हें इंडस्ट्री में पहचान दिलाई। सावित्री की बायोपिक के लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। यह फिल्म उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट साबित हुई।
फिल्में जैसे 'सरकारू वारी पाटा' और 'दासरा' की सफलता ने दिखा दिया कि कीर्ति असफलताओं से हार मानने वाली नहीं हैं। उनकी कहानी इस बात का सबूत है कि मेहनत और सकारात्मक सोच से हर मुश्किल को पार किया जा सकता है।