70 की उम्र में भी 17 का जोश! 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में रेखा का डांस और मस्ती देख फैंस हुए दीवाने

द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो में रेखा ने अपनी चुलबुली और रोमांटिक एंट्री से माहौल खुशनुमा बना दिया। प्रोमो में रेखा ने कपिल संग मजेदार बातें, शायरी और डांस किया। कृष्णा अभिषेक संग उनके ठुमकों ने शो में धमाल मचाया। रेखा की बातों और अंदाज ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है

अपडेटेड Jan 01, 2025 पर 05:15
Story continues below Advertisement
द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो के नए प्रोमो में रेखा की एंट्री हो चुकी है, और उनका रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है। प्रोमो वीडियो में रेखा फिल्म 'ये कहां आ गए हम' के गाने की एक लाइन के साथ शो में एंट्र करती हैं। इस दौरान उनकी चुलबुलाहट भी दर्शकों को देखने को मिलेगी, जो शो को और भी दिलचस्प बना देगा।(image source: instagram)
द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो के नए प्रोमो में रेखा की एंट्री हो चुकी है, और उनका रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है। प्रोमो वीडियो में रेखा फिल्म 'ये कहां आ गए हम' के गाने की एक लाइन के साथ शो में एंट्र करती हैं। इस दौरान उनकी चुलबुलाहट भी दर्शकों को देखने को मिलेगी, जो शो को और भी दिलचस्प बना देगा।(image source: instagram)

रेखा ने शो में कपिल शर्मा के साथ रोमांटिक अंदाज में एंट्री की और एक खूबसूरत डायलॉग बोला, "मुझे दिल से चाहने वाले जहां प्यार है वहां मैं हूं, हमें मिलना ही था जानम, चाहे जिस राह गुजरते।" रेखा का यह अंदाज शो में एक खास ताजगी लाएगा, और उनके साथ कपिल की मस्ती भी देखने को मिलेगी।(image source: google)

शो में रेखा का चुलबुला अंदाज भी खूब देखने को मिलेगा। रेखा इससे पहले भी शो में अपनी फिल्म सिलसिला का मशहूर डायलॉग "ये रात है.." बोल चुकी हैं, जिसे सुनकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए थे। रेखा ने कपिल के साथ मजेदार बातें की, जिसमें एक मजेदार शेर भी शामिल था, "ये सोचता हूं मैं कब से गुमसुम थी जबकि मुझको भी खबर है कि तुम नहीं हो कहीं नहीं हो.. मगर ये दिल है कि कह रहा है तुम यहीं हो।'(image source: instagram)

कपिल शर्मा ने रेखा से उनके चार्म के बारे में बात की, तो रेखा ने हंसी-हंसी में जवाब दिया, "अभी मैं 70 साल की हो गई हूं।" फिर उन्होंने मजाक करते हुए कहा, "क्या सुना आपने, अभी 17 साल की हो गई हूं।" रेखा का यह जवाब सभी को हंसा दिया।(image source: instagram)

कपिल ने रेखा से अमिताभ बच्चन के बारे में पूछा, और रेखा ने एक मजेदार बातचीत की। कपिल ने बताया कि KBC में बच्चन सर ने रेखा की मां से पूछा था कि 'क्या खाके पैदा किया इन्हें?' रेखा ने हंसी में इसका जवाब दिया, 'दाल रोटी।'इसके बाद रेखा ने एक शेर भी सुनाया, जो दर्शकों को बहुत भाया।(image source: instagram)

रेखा का डांस भी शो में चर्चा का विषय बन गया। उन्होंने कृष्णा अभिषेक के साथ मिलकर धमाल मचाया और जमकर ठुमके लगाए। रेखा का डांस उनके फैंस को बहुत पसंद आया और शो का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।(image source: instagram)

यह प्रोमो वीडियो दर्शकों के लिए खास है क्योंकि इसमें रेखा के अनोखे अंदाज के साथ-साथ उनके पुराने दिनों की यादें भी ताजा हो जाती हैं। उनकी चुलबुली बातें, डायलॉग्स और डांस ने शो को और भी मजेदार बना दिया है, जिससे यह एपिसोड बहुत ही रोमांचक होने वाला है। (image source: instagram)