Get App

Hardik Pandya ने पत्नी Natasa Stankovic के साथ फिर से की शादी, देखें रोमांटिक वेडिंग Pics

Hardik-Natasha Wedding: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर क्रिकेटर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और उनकी पत्नी नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) ने उदयपुर में वेलेंटाइन डे (Valentine's Day) के मौके पर एक रोमांटिक सेरेमनी के साथ फिर से शादी की। हार्दिक और नताशा ने 14 फरवरी, 2023 को उदयपुर में एक ड्रीमी वेडिंग सेरेमनी आयोजित किया। इस शादी में कपल की फैमिली और बेहद क्लोज फ्रेंड्स शामिल हुए थे। इस सेरेमनी की रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।

Curated By: Akhilesh
अपडेटेड Feb 15, 2023 पर 19:34
Hardik Pandya ने पत्नी Natasa Stankovic के साथ फिर से की शादी, देखें रोमांटिक वेडिंग Pics

Hardik-Natasha Wedding: वहीं, हार्दिक पांड्या की पत्नी नताशा ने व्हाइट कलर का खूबसूरत गाउन पहना था। उन्होंने अपने बालों में बन और गले में नेकलेस के साथ लुक को पूरा किया। दोनों की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।

Hardik-Natasha Wedding: तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए हार्दिक ने कैप्शन में लिखा, "हमने तीन साल पहले जो कसमें खाई थी, उन्हें इस वैलेंटाइन पर फिर से दोहराया है। इस सेलिब्रेशन में दोस्तों और फैमिली का प्यार पाकर वास्तव में बेहद खुश हैं।"

Hardik-Natasha Wedding: इस तस्वीर में कपल अपने बेटे पर प्यार लुटाता हुआ नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर तस्वीरें सामने आने के बाद कुछ ही देर में यह वायरल हो गईं।

Hardik-Natasha Wedding: कपल ने अपनी शादी को भव्य और शाही अंदाज में करने की प्लानिंग की थी। इससे पहले दोनों ने जल्दबाजी में शादी कर ली थी, लेकिन इस बार दोनों ने अपनी शादी के लिए उदयपुर के एक खूबसूरत महल को चुना।

Hardik-Natasha Wedding: रिपोर्ट के मुताबिक, साल मई 2020 में कपल ने घर पर ही गुपचुप शादी रचाई थी। खबरों की माने तो उन दिनों नताशा प्रेग्नेंट हो गई थी, जिसके चलते दोनों ने लॉकडाउन में परिवार वालों के बीच हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की थी।

Hardik-Natasha Wedding: IPL टीम गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक और नतासा ने कोरोना लॉकडाउन के दौरान शादी के बंधन बंधने से पहले जनवरी, 2020 में एक क्रूज पर सगाई की थी। शादी से कपल का एक बेटा है, जिसका नाम अगस्त्या है।

Hardik-Natasha Wedding: नताशा एक सर्बियन मॉडल और एक्ट्रेस हैं। उन्होंने डायरेक्टर प्रकाश झा की फिल्म 'सत्याग्रह' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

Hardik-Natasha Wedding: वहीं, पांड्या ने गुजरात टाइटन्स को उनके पहले आईपीएल सीजन (IPL 2022) में खिताब दिलाया था। वो हाल ही में भारतीय टी20 टीम (Indian Cricket Team) की अगुवाई कर रहे हैं।

Hardik-Natasha Wedding: कपल को सोशल मीडिया पर क्रिकेटर केएल राहुल, टेनिस स्टार सानिया मिर्जा, टीवी स्टार करण टैकर और अभिनेत्री नेहा धूपिया सहित कई अन्य दिग्गजों ने बधाई दी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें