Oscar 2024 में इन सेलेब्स ने ये क्या पहन लिया, लोगों को रास नहीं आई फैशन च्वाइस

96th एकेडमी अवॉर्ड्स में रेड कार्पेट पर सबकी नजरें बिछी थीं। ज्यादातर सितारों ने अपनी फैशन सेंस और स्टाइल से सबके होश उड़ा दिए वहीं कुछ सेलेब्स क्या पहना क्यों पहना ये किसी की भी समझ में नहीं आया। देखिए उन हस्तियों का स्टाइल जो लोगों को कर रहा निराश -

अपडेटेड Mar 11, 2024 पर 13:03
Story continues below Advertisement
एरिका अलेक्जेंडर ने रेड कार्पेट पर अपने नए स्टाइल से सबको हैरान कर दिया। "अमेरिकन फिक्शन" में अपनी भूमिका के लिए जानी जाने वाली एरिका ने एक स्टाइलिश व्हाइट स्ट्रैपलेस गाउन और पेस्टल ट्यूल ब्लैक स्कर्ट के साथ दिखाई दीं। इस ड्रेस को क्रिश्चियन सिरिआनो ने डिजाइन किया था।
एरिका अलेक्जेंडर ने रेड कार्पेट पर अपने नए स्टाइल से सबको हैरान कर दिया। "अमेरिकन फिक्शन" में अपनी भूमिका के लिए जानी जाने वाली एरिका ने एक स्टाइलिश व्हाइट स्ट्रैपलेस गाउन और पेस्टल ट्यूल ब्लैक स्कर्ट के साथ दिखाई दीं। इस ड्रेस को क्रिश्चियन सिरिआनो ने डिजाइन किया था।

फैशन सेंस के लिए जानी जाने वाली सिंथिया एरिवो ने कस्टम लुई  विटों गाउन से फैंस हैरान रह गए। ग्रीन कलर के लेदर से बना उनका ड्रेस काफी अतरंगी था। कुछ लोगों ने उनके लुक की तुलना "विकेड" के एक खराब कैरेक्टर से की।

हैली स्टीनफेल्ड ने ऑस्कर में एली साब की डिजाइन की हुई ड्रेस पहनी। बिलोवी शिफॉन गाउन था तो बेहद सुंदर लेकिन डिजाइन और कलर से पुराना लग रहा था। इस बार अपने स्टाइल पर खरी नहीं उतर पाईं।

हमेशा स्टाइलिश दिखने वाले ड्वेन वेड को भी अपने कस्टम एटेलियर वर्साचे टक्सीडो के लिए लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ा। बड़े साइज के लैपल्स और छोटे बटन ने उनके फैशन में रेशो पर सवाल उठाए।

फ्लोरेंस पुघ की ऑस्कर में अपनी ड्रेस की बदौलत उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। हालांकि बाकि लोगों की तरह उनकी ड्रेस 80s के गाउन और पर्दों के कॉम्बिनेशन की फील दे रही थी।

जूलियन हफ ने गोल्ड एंड सिल्वर टॉप के साथ अलेक्जेंड्रे वाउथियर व्हाइट जंपसूट और न्यूड प्लेटफॉर्म हील्स पहने। हालांकि, यह कॉम्बिनेशन इवेंट की वाइब के साथ बिलकुल मैच नहीं हो रहा था।