Get App

Love Story: 10 साल छोटे निक को दिल दे बैठी 'देसी गर्ल', जानें उनका प्यार से शादी तक का रोमांटिक सफर!

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ियों में से है। दोनों ने 2 दिसंबर, 2018 को उदयपुर के उम्मेद भवन में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी की थी। प्रियंका चोपड़ा को पहली बार देखते ही निक जोनस क्लीन बोल्ड हो गए थे। उनकी लव स्टोरी हमेशा चर्चा में रही और उन्हें ग्लोबल आइकन जोड़ी माना जाता है

अपडेटेड Dec 01, 2024 पर 15:42
Story continues below Advertisement
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास आज अपनी शादी की छठी सालगिरह मना रहे हैं। उनकी लव स्टोरी फिल्मी अंदाज में शुरू हुई, जो आज ग्लोबल आइकन जोड़ी बन गई है। (IMAGE SOURCE: INSTAGRAM)

प्रियंका और निक की मुलाकात साल 2016 में हुई थी, लेकिन शुरुआत की पहल निक ने की थी। उन्होंने प्रियंका की को-स्टार को मैसेज भेजकर बताया था कि प्रियंका बहुत खूबसूरत हैं। इस मैसेज के बाद, निक ने प्रियंका के सोशल मीडिया पर भी उन्हें एक अलग अंदाज में मिलने के लिए मैसेज किया।(IMAGE SOURCE: INSTAGRAM)

निक ने प्रियंका से कहा था कि उनके कुछ कॉमन दोस्त मानते हैं कि दोनों को मिलना चाहिए। प्रियंका ने इस मैसेज का जवाब दिया और फिर दोनों ने अपना नंबर एक-दूसरे को दिया, जिससे उनकी बातचीत शुरू हुई। (IMAGE SOURCE: INSTAGRAM)

2017 में, प्रियंका और निक पहली बार मेट गाला के रेड कार्पेट पर एक कपल के तौर पर दिखाई दिए। इस इवेंट के बाद, उन्होंने अपने रिश्ते को पब्लिकली स्वीकार किया, जो उनके फैंस के लिए एक बड़ी खबर थी।(IMAGE SOURCE: INSTAGRAM)

इसके एक साल बाद, प्रियंका और निक ने अपनी सगाई की घोषणा की। उनकी तीसरी डेट के दौरान, दोनों ग्रीस गए थे, जहां निक ने प्रियंका को घुटने पर बैठकर प्रपोज किया। यह बेहद रोमांटिक पल था, जिसे प्रियंका ने खुशी-खुशी स्वीकार किया।(IMAGE SOURCE: INSTAGRAM)

2018 में, प्रियंका और निक ने उदयपुर में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी की। इस खास मौके पर दोनों के करीबी दोस्त और परिवार के लोग मौजूद थे।(IMAGE SOURCE: INSTAGRAM)

प्रियंका और निक का रिश्ता हमेशा मीडिया में चर्चा का विषय रहा है। दोनों को कपल के तौर पर बहुत पसंद किया जाता है, और उनकी जोड़ी को फैन्स और इंडस्ट्री के लोग भी पसंद करते हैं।(IMAGE SOURCE: INSTAGRAM)