बस एक गलती और तारा सुतारिया की किस्मत ने दिया धोखा, जानिए क्या था वो Mistake

तारा सुतारिया ने 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से बॉलीवुड डेब्यू किया और 'मरजावां' सहित पांच फिल्मों में काम किया, लेकिन ज्यादा सफलता नहीं मिली। उन्होंने 'कबीर सिंह' में प्रीति का किरदार ठुकरा दिया, जो कियारा आडवाणी को मिला और उनकी किस्मत बदल गई। तारा ने इसे अपने अन्य प्रोजेक्ट्स में व्यस्तता की वजह बताया और फिल्म की तारीफ की।

अपडेटेड Nov 25, 2024 पर 18:53
Story continues below Advertisement
तारा सुतारिया बॉलीवुड की उभरती हुई एक्ट्रेस और सिंगर हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत और टैलेंट से इंडस्ट्री में खास जगह बनाई है।(image source: instagram)
तारा सुतारिया बॉलीवुड की उभरती हुई एक्ट्रेस और सिंगर हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत और टैलेंट से इंडस्ट्री में खास जगह बनाई है।(image source: instagram)

तारा सुतारिया ने 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से बॉलीवुड डेब्यू किया और 'मरजावां' सहित पांच फिल्मों में काम किया, लेकिन ज्यादा सफलता नहीं मिली। उन्होंने 'कबीर सिंह' में प्रीति का किरदार ठुकरा दिया, जो कियारा आडवाणी को मिला और उनकी किस्मत बदल गई। तारा ने इसे अपने अन्य प्रोजेक्ट्स में व्यस्तता की वजह बताया और फिल्म की तारीफ की।(image source: instagram)

बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने अपने करियर की शुरुआत डिज्नी इंडिया के शो 'बिग बड़ा बूम' में गायक के रूप में की थी। इसके बाद उन्होंने 2012 में 'द सूट लाइफ ऑफ करण एंड कबीर' और 2013 में 'ओए जस्सी' के जरिए एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। (image source: instagram)

तारा ने 2019 में फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से बॉलीवुड डेब्यू किया, जिसके लिए उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू के लिए जी सिने अवॉर्ड मिला। हालांकि, उनकी पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर पाई, लेकिन उनके अभिनय को सराहा गया।(image source: instagram)

इसके बाद तारा ने मरजावां , तड़प, हीरोपंती 2, और 'एक विलेन रिटर्न्स' जैसी फिल्मों में काम किया। अब तक उनके करियर में 'मरजावां' को छोड़कर बाकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर असफल रहीं।(image source: instagram)

तारा एक ट्रेंड बैले और लैटिन डांसर के साथ-साथ बेहतरीन गायिका भी हैं और भारत तथा विदेशों में कई कॉन्सर्ट्स में परफॉर्म कर चुकी हैं।(image source: instagram)

दिलचस्प बात यह है कि तारा ने एक ऐसा मौका गंवाया, जिसने कियारा आडवाणी को सुपरस्टार बना दिया। 2019 में आई शाहिद कपूर की सुपरहिट फिल्म 'कबीर सिंह' ने कियारा को रातों-रात स्टारडम तक पहुंचा दिया। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में प्रीति का किरदार पहले तारा को ऑफर किया गया था, लेकिन उन्होंने यह ऑफर ठुकरा दिया। इसके बाद यह किरदार कियारा को मिला और उनकी किस्मत बदल गई।(image source: instagram)

तारा ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' की शूटिंग में व्यस्त थीं और पहले ही 'मरजावां' साइन कर चुकी थीं, जिसकी वजह से वह 'कबीर सिंह' नहीं कर पाई। उन्होंने फिल्म में शाहिद और कियारा के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें दोनों बहुत पसंद आए।(image source: instagram)