Get App

Highest Grossing Indian Movies: भारत की 7 फिल्में जिसने तोड़ दिए कमाई के सारे रिकॉर्ड

भारत में हर साल 20 भाषाओं में 1500 से भी अधिक फिल्में बनाई जाती हैं। कुछ ऐसी फिल्में है जो काफी पॉपुलर भी होती है और बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई भी करती है। आज हम आपके लिए इस रिपोर्ट में उन इंडियन फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे

अपडेटेड Nov 06, 2024 पर 20:06
Story continues below Advertisement
हर साल भारत में लगभग 1500 से भी ज्यादा फिल्में बनती है। लेकिन कुछ ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा पाती हैं। आज हम आपको ऐसे ही 7 फिल्मों के बारे में बातएंगे, जिसने अब तक सबसे ज्यादा कमाई की है।

1. दंगल- नितेश तिवारी द्वारा बनाई गई आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर है। इस फिल्म को 2016 में रिलीज किया गया था। इस फिल्म में पहलवान महावीर फोगट और उनकी बेटियों की कहानी के बारे में बताया गया है। फिल्म ने दुनिया भर में लगभग 2000 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई की थी। ( Image- Google)

2. बाहुबली 2- बाहुबली 2 इस लिस्ट की दूसरी फिल्म है। एसएस राजामौली की फिल्म जिसमें प्रभास ने बाहुबली का किरदार निभाया है। पूरी दुनिया भर करीब 1810.595 करोड़ कमाई की थी। इस फिल्म को अबतक 2 भागों में रिलीज किया जा चुका है। ( Image- Google)

3.आरआरआ- दक्षिण भारत में बनी इस फिल्म को भारत समेत पूरी दुनिया में सराहा गया। एस राजामौली की फ़िल्म आरआरआर ने साल 2023 के ऑस्कर अवॉर्ड्स में इतिहास रचा था। इस फ़िल्म के गाने 'नाटू-नाटू' को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का ऑस्कर मिला था। इस फिल्म ने दुनिया भर में करीब 1327.86 करोड़ की कमाई की थी। ( Image- Google)

4. केजीएफ 2- Prashanth Neel द्वारा निर्देशित इस फिल्म में कमाल का एक्शन देखने को मिलता है। इस फिल्म के लीड रोल में यश थे, जिसने वर्ल्डवाइड 1250 करोड़ के आसपास की कमाई की थी। ( Image- Google)

5.जवान- इस लिस्ट में चौथा नाम शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ का है। इसमें शाहरुख खान डबल रोल में नजह आए थे। शाहरुख खान की कमाल की एक्टिंग की वजह से इस फिल्म ने दुनिया भर में करीब 1148.32 करोड़ की कमाई की थी। ( Image- Google)

6.पठान- इस लिस्ट में किंग खान की एक और फिल्म का नाम शामिल है। पठान को Siddharth Anand ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1050 करोड़ के आसपास की कमाई की थी। ( Image- Google)

7.बजरंगी भाईजान – सलमान खान की सबसे बेहतरीन फिल्म में से एक बजरंगी भाईजान का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। इस फिल्म ने दुनिया भर में 900 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। ( Image- Google)